कटनी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ ही नगर निगम ने कर वसूली में पिछले साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 12 प्रतिशत अधिक कर वसूल करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां यह आंकड़ा 18 करोड़ था वहीं अब वर्ष समाप्ति के बाद कर वसूली का आंकड़ा 20 करोड़ पहुंच चुका है। निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ला ने कर वसूली में लगी टीम को बधाई देते हुए शहर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


