निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने आज से साफ-सफाई, विधुत, पेयजल, पेड़ों की कटाई-छंटाई से लेकर वैरिकेटिंग तक की व्यवस्था खुद पैदल भ्रमण कर की चेक*
*नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को भी 24 घंटे मौके पर मुस्तैद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने दिए निर्देश*
जबलपुर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 7 अप्रैल को जबलपुर आ रहे हैं। इनके आगमन को लेकर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। इन सारी व्यवस्थाओं पर आज सुबह से ही निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव अपनी पैनी नजर बनाकर कर रखीं हैं। व्यवस्थाओं में कोई चूक न हो इसके लिए निगम अमले के साथ सुबह से ही रुट मार्ग कटंगा से छोटी लाइन तक पैदल भ्रमण कर एक-एक चीज की बारीकी से स्वयं जांच की।
निगमायुक्त श्रीमती यादव ने रुट मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर विधुत, पेयजल, पेड़ों की कटाई छंटाई, वैरिकेटिंग तक की व्यवस्था स्वयं चेक की और मजबूती देखी। इस मौके पर स्टेट पी डव्लू डी एवं निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्था में कोई चूक न हो, आप सभी लोग इसकी चिंता करें और खुद अपनी टीम को लेकर अलर्ट रहें।
निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती यादव ने बताया कि निगम प्रशासन को जो जिम्मेदारियां मिली है उन सभी जिम्मेदारियों को लेकर अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे स्वयं भी अलर्ट हैं और सारी आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रख रहीं हैं।
आज निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त व्ही एन बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव,
उपायुक्त संभव अयाची, अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, नवीन लोनारे, जी एस मरावी, संदीप जायसवाल, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटेल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।


