• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

संयुक्त जांच दल ने जिले के परासिया अनुभाग के अंतर्गत ग्राम मंडला स्थित हरनभटा ओपन कॉस्ट माइन क्षेत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से भंडारित 6400 कि.ग्रा.कोयला जप्त

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2024
in छिन्दवाडा
0
संयुक्त जांच दल ने जिले के परासिया अनुभाग के अंतर्गत ग्राम मंडला स्थित हरनभटा ओपन कॉस्ट माइन क्षेत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण  निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से भंडारित 6400 कि.ग्रा.कोयला जप्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एसडीएम परासिया श्री पुष्पेंद्र निगम के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिये सीआईएसएफ, वेस्टर्न कोल फील्ड पेंच, राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा जिले के परासिया अनुभाग के अंतर्गत ग्राम मंडला स्थित हरनभटा ओपन कॉस्ट माइन क्षेत्र का 3 और 4 अप्रैल 2024 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर लगभग 276 बोरी कोयला जप्त किया गया जिसका वजन लगभग 6400 कि.ग्रा. पाया गया। अवैध रूप से भंडारित इस जप्त कोयले को आगामी आदेश तक थाना प्रभारी थाना शिवपुरी की अभिरक्षा में रखवाया गया।

जिला खनि अधिकारी श्री रविन्द्र परमार ने बताया कि डब्ल्यूसीएल प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक श्री डी.के.पांडे द्वारा अवैध खनिज उत्खनन में अज्ञात संलिप्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के लिये थाना शिवपुरी में दिये गये अभ्यावेदन के आधार पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत हरनभटा ओपन कॉस्ट माइन एरिया में पहुंच के लिये पहुंच मार्ग को जांच दल द्वारा अलग-अलग स्थानों से कटवाया जाकर मार्ग को अवरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि जप्तशुदा कोयले के संबंध में खनि नियमों व प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर निराकरण के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रेषित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त जांच दल में खनि निरीक्षक श्री विवेकानंद यादव, पुलिस उप निरीक्षक श्री भगत सिंह मरावी, डबल्यूसीएल के खान प्रबंधक श्री डी.के.पांडे, सीआईएसएफ के उप निरीक्षक श्री गुरजीत सिंह, प्रधान आरक्षक श्री इंद्रपाल सिंग, हल्का पटवारी श्री राहुल जोहरे और विभागीय अमला शामिल था ।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आदर्श आचार संहिता लागू होने पर परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच। 8 वाहनों से लिया गया 10500 रूपये का जुर्माना

आदर्श आचार संहिता लागू होने पर परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच। 8 वाहनों से लिया गया 10500 रूपये का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.