रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम// मुख्यालय पर इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खनिज संपदा का अवैध खनन परिवहन हो रहा है। जिससे प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए की राजस्व हानि का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर के आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बन रही कॉलोनीयो में भी फीलिंग के लिए मिट्टी, मुरूम, बजरा का उपयोग हो रहा है। भोपाल तिराहा क्षेत्र, बड़ी पहाड़िया क्षेत्र, मालाखेड़ी, छोटी पहाड़िया, बाबई रोड, इटारसी रोड, हरदा बाईपास के आसपास बन रही कॉलोनीयो में बड़े पैमाने पर फीलिंग के लिए इन खनिज संपदा का उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर सोनिया मीना तक निरंतर पहुंच रही शिकायतों के उपरांत प्रशासन की टीम को कार्यवाही के निर्देश मिले हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि गुरुवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने मिल रही सूचनाओं के आधार पर

भोपाल तिराहे के आगे पंखी के आसपास तीन डंपरों को मिट्टी की फीलिंग करने के दौरान सप्लाई करते हुए पकड़ा है। बताया जाता है कि पकड़े गए डंपरों को जप्त कर राजस्व विभाग की टीम द्वारा कृषि उपज मंडी में खड़ा कराया गया है। अब प्रशासन की टीम इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गए डंपरों में मिट्टी का अवैध उत्खनन कहां से और किस जगह पर फीलिंग के लिए किया जा रहा था ? साथ ही प्रशासन की टीम जल्दी मिट्टी फीलिंग के तहत शासन को लाखों के राजस्व की नुकसान को लेकर भी जांच शुरू करने की तैयारी कर रही है। जिसके तहत इस बात की तहकीकात की जाएगी कि कालोनी निर्माण में जिन खनिज संपदा का कॉलोनी निर्माण में उपयोग किया जा रहा है, उनकी रॉयल्टी सहित शासन को जमा किए राजस्व की जानकारी लेगी। सूत्रो के अनुसार एसडीएम के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा मिली सूचना के आधार पर पंखी तिराहे के पास से मिट्टी से भरे हुए तीन डंपरों को पकड़ा गया। जिनके पास से कोई रॉयल्टी नहीं पाए जाने पर उन्हें जप्त कर कृषि उपज मंडी में खड़ा कराया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग की इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से मिट्टी उपलब्ध कराने वाले मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मच मच गया है। फिलहाल उक्त पकड़े डंपर पर जांच जारी है।


