• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दो आदतन अपराधियों को किया जिला बदर मोनू को 6 माह तो अभिषेक को एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से किया निष्कासित

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दो आदतन अपराधियों को किया जिला बदर  मोनू को 6 माह तो अभिषेक को एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से किया निष्कासित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही करते हुए एक आदतन अपराधी को 6 माह की अवधि तथा दूसरे को एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।

जिला दण्डाधिकारी श्री प्रसाद ने दोनों अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रसाद द्वारा जिन व्यक्तियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है उनमें रंगनाथ नगर थाना क्षेत्रांतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी मोनू उर्फ शुभम यादव पिता समय लाल यादव उम्र 35 वर्ष के विरूद्ध 2010 से अब तक कुल 9 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुए है जो विभिन्न न्यायालयों में प्रचलित है। इनमें जनमानस के साथ गाली- गलौच कर मारपीट कर घायल करने, जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला करना, धमकी देना, जुआ खेलना, अवैध वसूली करना जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। मोनू अपने साथियों के साथ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कये हुए है जो समाज एवं कानून के लिए चिंता का विषय है। इस स्थिति के मद्देनजर और मोनू की गतिविधियों से लोकसभा निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर ने मोनू को 6 माह की अवधि के लिए कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया है।

इसी प्रकार एक अन्य आदेश में कलेक्टर श्री प्रसाद ने रंगनाथ थाना नगर झर्रा टिकुरिया मस्जिद के पास रामनिवास सिंह वार्ड निवासी अभिषेक ठाकुर उर्फ मोनू ठाकुर पिता देवेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष के विरूद्ध आमजनमानस के साथ जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला करने , हत्या करना, बलवा करना, एक्सीडेंट करना तथा गंभीर घटन करनें की नियत से अवैध विस्फोटक पदार्थ कब्जे कब्जे में रखना, फायरिंग करना जैसे गंभीर 8 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध और विभिन्न न्यायालयों में प्रचलित है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने लोकसभा निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर अभिषेक को एक वर्ष की अवधि के लिए कटनी जिले की राजस्व सीमाओं और समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर जाने का आदेश पारित किया है।

दोनो आदतन अपराधियों को न्यायालय में नियत पेशी पर उपस्थित होने की अनुमति रहेगी। लेकिन इसकी लिखित सूचना संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में देनी होगी तथा पेशी होने के तुरंत पश्चात इस न्यायालय के आदेश का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
#ChunavKaParv
#DeshKaParv
#ivote4sure
#Election2024
#GeneralElections2024

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला प्रशासन के साथ रेलवे अधिकारियो की बैठक संपन्न ग्वारीघाट के लिए नए मार्ग एवं मालगोदाम चौक के विकास पर चर्चा

जिला प्रशासन के साथ रेलवे अधिकारियो की बैठक संपन्न ग्वारीघाट के लिए नए मार्ग एवं मालगोदाम चौक के विकास पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.