रिपोर्टर हेमन्त सिंह
कटनी वर्ष 2020 में गुमशुदा रोशनी के पिता हरि प्रसाद लोधी ने चौकी सलैया थाना रीठी में रिपोर्ट की थी कि उनकी पुत्री रोशनी लोधी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया डीएसपी के हेडक्वार्टर उमराव सिंह थाना प्रभारी प्रीति राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन मे गुमशुदा की गंभीरता से जांच तलाश कर चौकी प्रभारी सलैया एएसआई विजेंद्र तिवारी ने गुमशुदा रोशनी की दास्याबी कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में संतुष्टि एवं प्रसन्नता है तथा बच्ची को पाकर खुशी का अनुभव कर रहे हैं।


