कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन पर सोमवार 1 अप्रैल को जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में हर्ष और उल्लास के साथ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आये। प्रवेश उत्सव में कक्षा पहली, कक्षा छठवीं और कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाकर शिक्षकों द्वारा स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपस्थित जनों को दी गई एवं अभिभावकों एवं पालकों से विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का आग्रह किया गया।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद, हरदुआ,खरखरी,उत्कृष्ट कटनी , सी एम राइज कटनी विद्यालय में उल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।


