कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में समय- सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने न्यायालयीन प्रकरणों ,शासकीय योजनाओं एवं लंबित पत्रों की क्रमवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रशासनिक कार्याे में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिविर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा, महेश मंडलोई, राकेश चौरसिया, विंकी सिंहमारे उईके, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह एवं ज्योति लिल्हारे सहित जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही। 
गेंहूं गुणवत्ता परीक्षण की दें ट्रेनिंग
कलेक्टर श्री प्रसाद ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता परीक्षण के कार्य को व्यवस्थित रूप से संपन्न करानें की दृष्टि से उपार्जन कार्य में संलग्न दल के साथ ही उपार्जन समिति आदि को ट्रेनिंग प्रदाय करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने विपणन वर्ष 2024-25 में गेंहू उपार्जन एजेंसी द्वारा अमानक घोषित किये गए स्कंध का शीघ्र निराकरण करानें तथा उपार्जन केन्द्रों में ग्रेडर एवं अन्य आवश्यक सुविधांए शीध्र मुहैया करानें के निर्देश सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील को दिए।
सिंह को खनिज विभाग की भू – राजस्व लंबित होनें वाली खदानों से संबंधित कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अतिरिक्त आवंटन के प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश श्रम पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों में अभियोजन की अनुमति की कार्यवाही हेतु आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया। 


