कालापीपल(बबलू जायसवाल)रंग पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा तैयारीयां पुरी कर ली गई।इसी कड़ी में रंग पंचमी के दौरान किसी तरह की कोई हरकत की जाती है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की करेगी,नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी मनोहर जगेत के निर्देशन में नगर में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और बताया कि नगर में
शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी,त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रहे,रंग रंगपंचमी का जुलूस और जलसा जिन-जिन मार्गो में आयोजित होता है।उन क्षेत्रों में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं साथ ही नगरवासियों से अपील भी की है कि सभी लोग अपने-अपने त्यौहार प्रेम और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।


