• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

महिला स्वसहायता समूहों द्वारा की जा रही खरीदी कार्य का कलेक्टर ने निरीक्षण किया

by Manish Gautam Chiefeditor
March 28, 2024
in शाजापुर
0
महिला स्वसहायता समूहों द्वारा की जा रही खरीदी कार्य का कलेक्टर ने निरीक्षण किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जयसवाल
रबी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर जिले में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किये जा रहे गेहूं उपार्जन कार्य के निरीक्षण के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना आज दो केन्द्रों पर पहुंची। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, सीईओ जनपद मो. बड़ोदिया श्री अमृत राज सिसोदिया, नायब तहसीलदार सुश्री वंदना हरीत भी उपस्थित थी।

कलेक्टर सुश्री बाफना सर्वप्रथम सलसलाई के जय माता दी वेयरहाउस पहुंची। यहां खेड़ावद के तुलसी महिला स्वसहायता समूहों द्वारा खरीदी का कार्य किया जा रहा हैं। इस वेयरहाउस में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का पुराना खुला हुआ गेहूं रखा था, जिसे कलेक्टर ने तत्काल जप्त करने के निर्देश दिये।

इसके बाद कलेक्टर मोमनपुर के हरलाल वेयरहाउस पहुंची। यहां गणेश महिला स्वसहायता समूह बुड़लाय द्वारा खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को निर्देश दिये कि वे गुणवत्तायुक्त गेहूं खरीदे और पहले से खरीदे हुए गेहूं को भी छलने एवं पंखे से साफ करवाकर बोरियों में पैक करवाएं।

इसके बाद कलेक्टर ने शांति वेयरहाउस ने पैक्स भैंसरोद द्वारा की जा रही खरीदी कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अनुपस्थित पटवारी के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिये कि महिला स्वसहायता समूहों को खरीदी के संबंध में व्यवस्थित प्रशिक्षण दिलवाएं। सही गुणवत्तायुक्त गेहूं की ही खरीदी करें। खरीदी केन्द्र पर छलना एवं पंखा अनिवार्य रूप से रखें इससे किसानों को मदद मिलेगी। महिला स्वसहायता समूहों के अध्यक्षों से कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं आगे आकर खरीदी कार्य करें। खरीदी में अपने पतियों या रिश्तेदारों को शामिल नहीं करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पन्ना 10 हजार की रिश्वत लेते बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रत्नेश कुमार वर्मा गिरफ्तार, आवेदक इमरान अली के वाहन के बिल का भुगतान करने के एवज में मांगी थी घूस, सागर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, देखें Video

पन्ना 10 हजार की रिश्वत लेते बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रत्नेश कुमार वर्मा गिरफ्तार, आवेदक इमरान अली के वाहन के बिल का भुगतान करने के एवज में मांगी थी घूस, सागर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, देखें Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d