• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

मतदाता जागरूकता के लिये रन फॉर डेमोक्रेसी उमंग और उत्साह के साथ आयोजित होगा मतदान, अहिंसा एवं स्वच्छता दौड़ में विश्व कीर्तिमान बनाने दौड़ेगा पूरा जबलपुर

by Manish Gautam Chiefeditor
March 27, 2024
in जबलपुर
0
मतदाता जागरूकता के लिये रन फॉर डेमोक्रेसी उमंग और उत्साह के साथ आयोजित होगा मतदान, अहिंसा एवं स्वच्छता दौड़ में विश्व कीर्तिमान बनाने दौड़ेगा पूरा जबलपुर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, जिला पंचायत की सीईओ व स्वीप के नोडल अधिकारी श्रीमती जयति सिंह और अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा आज मतदाता जागरूकता के लिये रन फॉर डेमोक्रेसी और अहिंसा रन के संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कहा गया कि प्रतिवर्षानुसार होने वाले अहिंसा रन में इस बार रन फॉर डेमोक्रेसी को जोड़कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का एक अभिनव कार्ययोजना तैयार की गई। मतदाता जागरूकता के इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम तथा जीतो परिवार के संयुक्त तत्वाधान में अहिंसा के मार्ग पर विश्व में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया जायेगा। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ रखने के लिये स्वच्छता अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित करने आगामी 31 मार्च को जबलपुर में रन का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में जबलपुर के सभी आयुवर्ग, धर्म, संस्कृति के शामिल महिला-पुरूष धावकों के स्वागत के लिए आयोजन के मार्गो पर आकर्षक रंगोली सजाई जायेगी, जगह-जगह स्वागत के लिए मंच एवं मनोरंजक सुविधाएँ रहेंगी, जहॉं पर रन फॉर डेमोक्रेसी, स्वच्छता एवं अहिंसा परमोधर्म की धुन के बीच धावक उत्साह और भरपूर उमंग के साथ दौड़ेगें तथा मतदान, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देगें।
रन फॉर डेमोक्रेसी, अहिंसा रन और स्वच्छता रन की शुरूआत 31 मार्च को सुबह 6 बजे कमानिया गेट से शुरू होकर बड़ा फुहारा, खजानची चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, राजीव गांधी चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, लार्डगंज थाना तक तीन किलोमीटर का रन होगा। साथ ही कहा कि यह दौड़ वोट फॉर डेमोक्रेसी,19 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान, अहिंसा एवं स्वच्छता रन के संदेशों को प्रचारित करेगी। दुनिया में शांति और सद्भाव के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने और स्वच्छता को अपनाने के लिये जिलेवासियों से आग्रह किया गया कि, वे इस दौड़ में शामिल हों। इस अवसर पर बताया गया कि इस दौड़ में शामिल होने के लिये www.ahimsarun.com की साइट पर जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन जारी है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के 15 दंडित बंदी को सिलाई प्रशिक्षण उपरान्त समापन के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार का प्रामाण पत्र प्रदाय किया गया।

केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के 15 दंडित बंदी को सिलाई प्रशिक्षण उपरान्त समापन के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार का प्रामाण पत्र प्रदाय किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.