• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में भी बदमाश खुलेआम फायरिंग कर दे रहे पुलिस को चुनौती,वीडियो हुआ वायरल देखे VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
March 26, 2024
in नर्मदापुरम
0
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में भी बदमाश खुलेआम फायरिंग कर दे रहे पुलिस को चुनौती,वीडियो हुआ वायरल देखे VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

,जांच में जुटी देहात पुलिस,जिला मुख्यालय पर होली की शाम आदर्श नगर कॉलोनी की घटना,बदमाशों की दहशत FIR दर्ज होने की कोई सूचना नहीं,सूत्र घटना प्रेम प्रसंग और मोबाइल से जुड़ा होना सुर्खियों में….वीडियो

रिपोर्टर सीमा कैथवास

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240326-WA0045.mp4

नर्मदापुरम। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, उसके बावजूद बदमाशों में खौफ नजर नहीं आ रहा है? जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में सोमवार 25 मार्च को होली त्यौहार की शाम वार्ड क्रमांक 13 आदर्श नगर कॉलोनी में देखने को उस समय मिला,जब बदमाशों ने खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग की और क्षेत्र में दहशत मचाई। आश्चर्य का विषय है कि देहात थाना क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग की इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद थाने में एफआईआर दर्ज करने कोई नहीं पहुंचा ? ऐसा सूत्रों का कहना है जो स्पष्ट करता है कि बदमाशों का खौफ किस कदर हावी होंगा ?वहीं पुलिस द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराई जाने वाली डीएसआर में भी इस घटना का जिक्र सामने नहीं आया। दूसरी तरफ देहात टीआई को कॉल लगाए जाने के बावजूद उनके द्वारा फोन नहीं उठाए जाने से वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ सकी । सूत्रों का कहना है कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की खोजबीन में लगी हुई है और जल्दी वह घटना का खुलासा कर देगी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अनिल आर्य ने बताया कि घटना उनके घर के पास की ही है और इस घटना की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियो को दी थी परंतु फोन नहीं उठाए जाने के बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी एसपी साहब को दी थी। मोहल्ले में दहशत का माहौल निर्मित है। घटना में एफआईआर दर्ज कराई जाने की जानकारी उन्हें भी नहीं है। दूसरी तरफ आदर्श नगर क्षेत्र में हवाई फायर की इस घटना को लेकर सूत्रों का कहना है कि होली त्यौहार की शाम को आदर्श नगर कॉलोनी में दो युवक मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल को लहराते हुए हवाई फायर भी किया और धमकाते हुए वहां से भाग गए । सूत्र यह भी बताते हैं इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और मोबाइल से जुड़ा हुआ विवाद बताया जाता है और कहीं ना कहीं इसके पीछे अवैध शराब की कहानी भी चर्चा में आ रही है। सूत्रों की माने तो देहात पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने कोई नहीं नहीं पहुंचा। जिसके कारण मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है परंतु घटना अत्यंत गंभीर होने से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर देहात पुलिस कार्यवाही कर रही है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले में देहात टीआई प्रवीण चौहान को फोन लगाया जाने के उपरांत उनके द्वारा फोन नहीं उठाए जाने से घटना की वर्तमान में वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ सकी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बड़ी बहन ने छोटी बहन के साथ घूम रहे युवक की कर दी बेल्ट से पिटाई, देखे VIDEO

बड़ी बहन ने छोटी बहन के साथ घूम रहे युवक की कर दी बेल्ट से पिटाई, देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d