कटनी। उपरोक्त प्रकाशित खबर के संबंध में टेंकर शाखा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार श्री संजय जैसवानी द्वारा टेंकर प्रदाय किये जाने हेतु दिनांक 20 मार्च 2024 को पावती क्रमांक 43600659982 के माध्यम से रूपये 300/-नगर निगम कोष में जमा कराये जाने के पश्चात ही स्थल पर टेंकर प्रदाय किया गया है।
उपरोक्त से स्पष्ट है कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा 3000/-रूपये में टेंकर नहीं बेंचा गया, बल्कि पूर्व से निर्धारित शुल्क जमा कराने उपरांत ही नियमानुसार टेंकर सप्लाई की गई है। नगर निगम कटनी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का खंडन करती है।


