नोडल अधिकारी स्वीप श्री गेमावत ने दिलाई मतदाता शपथ, कटनी जिले के हर मतदाता से मतदान करने की करी अपील
रंगो उत्सव के पर्व होली के पहले नजर आया होली सा नजारा
कटनी (23 मार्च)- मैं… भारत का/की नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेती लेता हूं कि मैं…. मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगी/ करूंगा। यह मतदाता शपथ जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री शिशिर गेमावत ने शनिवार को फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में आयोजित *होली के रंग लोकतंत्र के संग” की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को दिलाई। इस दौरान उन्होंने जिले के हर मतदाता से आगामी लोकसभा निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की और कहा कि आप लोग स्वयं भी मतदान करेंगे और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों को भी मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रेरित करेंगे।
सीईओ ने होली की शुभकामनाएं दी
मताधिकार का उपयोग करने की अपील के साथ ही जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अधिकारियों कर्मचारियों ने भी श्री गेमावत को रंग गुलाल लगाकर रंग बिरंगी होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।
फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में बिखरे होली के रंग
विश्व के सबसे बड़े और शक्तिशाली लोकतंत्र, को और अधिक मजबूत बनाने…हमारे देश में होने वाले आगामी लोकसभा निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग करने छात्र-छात्राओं, नागरिकों और युवा मतदाताओं में जोश और उत्साह नजर आया। रंगोत्सव के पर्व होली के पहले ही फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में होली के खूब सूरत रंग-बिरंगे रंग बिखरे। होली के पूर्व ही होली खेलते हुए युवाओं की टोली ने मतदान करने की प्रतिज्ञा ली। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए होली के गानों पर अत्यंत उत्साह के साथ नृत्य कर थिरके। आसमान की ओर रंग उछाल कर नीले गगन को रंगीला कर दिया। हमारी धरती मां की गोद भी आकर्षक रंगों से भरी हुई थी।
महिला महाविद्यालय की प्राचार्य एवं स्वीप की सहायक नोडल अधिकारी चित्रा प्रभात ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभिन्न विद्यालयों और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को मतदान करने हेतु नारे, स्लोगन के साथ रंगों की क्रीडा के बीच उनका उत्साह वर्धन कर कार्यक्रम से बांधे रखा।
सीईओ श्री गेमावत ने ऑर्गेनिक रंगों को बनाने के लिए गरिमा की सराहना की
कार्यक्रम के दौरान शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के निकट की निवासी गरिमा श्रीवास ने जिला पंचायत के सीईओ को बताया कि उन्होंने यह ऑर्गेनिक रंग स्वयं तैयार किए हैं। इन रंगों से शरीर की त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। इसके लिए उन्होंने गरिमा श्रीवास से ऑर्गेनिक रंग बनाने की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए की प्रशंसा करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाई और हौसला बढ़ाया।
इनकी रही मौजूदगी
आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के उपयुक्त पवन कुमार अहिरवार, शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर खरे, जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह, एनएसएस की जिला समन्वयक माधुरी गर्ग, रुक्मणी प्रताप सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेति, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग पूजा द्विवेदी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र ज्योति सिंह,माधुरी गर्ग, जागेश्वर पाठक, मृगेंद्र सिंह, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह,योगेंद्र कुमार असाटी, विवेक दुबे, बीआरसी कटनी नागरिकों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।


