जेपीवी डीएवी विद्यालय में आज कक्षा कक्षा नर्सरी से द्वितीय एवं आठवीं नवमी तथा ग्यारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष प्राचार्य श्री एस के सिन्हा, परीक्षा विभाग प्रभारी योगेश गुप्ता एवं नीना बिलैया ने दीप प्रज्वलित किया । प्राचार्य महोदय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए परीक्षा परिणाम के महत्व पर चर्चा की साथ ही उन्होंने नई शिक्षा प्रणाली पर भी प्रकाश डाला एवं अभिभावकों को बच्चों की तुलना करने से बचने का सुझाव दिया। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने अभिभावकों को बधाइयां दी एवं विद्यालय परिवार की प्रशंसा की।
तत्पश्चात बेस्ट ड्रेस स्टूडेंट अवार्ड, 100% अटेंडेंस अवार्ड घोषित किए गए एवं कक्षा में प्रथम पांच उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इनमें कक्षा आठवीं ए से दीप त्रिसोलिया, रघु गुप्ता, युवराज वर्मा, आठवीं ब से मुदिता खत्री शोभा अग्रवाल, भक्ति तिवारी आठवीं स से प्रीति कुमारी सिंह, हर्षित सोनी गुप्ता, ईशान उपाध्याय आठवीं द से देवांश मुद्गल शिव शर्मा वंशिका चौहान
नवमी ए से अपूर्व अग्रवाल, श्रुति पांडे, सिया गुप्ता
नवमी ब से इशिता पटेल सिद्धि गुप्ता अथर्व चौकसे नवमी स से याशिता पांडे शाहीन बी रोहन हिरानी नवमी द से आरुषि अग्रवाल प्रीति कुमारी यादव साबिया जुबेर ने उच्च स्थान प्राप्त किया।
कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान में प्रथम स्थान यश जोधवानी द्वितीय स्थान मोहम्मद फैजान एवं तृतीय स्थान श्रुति अग्रवाल , 11वीं वाणिज्य में प्रथम स्थान आदित्य त्रिसोलिया द्वितीय स्थान अभिषेक सेठी एवं तृतीय स्थान समृद्धि चौहान का रहा 11वीं ह्यूमैनिटीज में प्रथम स्थान अनस अग्रवाल द्वितीय स्थान मृगांक मणि त्रिपाठी एवं तृतीय स्थान अथर्व मिश्रा का रहा।
मंच संचालन जिल्पा अब्राहम ने किया। मंत्र उपचार एवं शांति पाठ अमरदीप शर्मा ने किया। कक्षा शिक्षकों से बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पाकर अभिभावक अभिभूत हुए।


