रिपोर्टर: हेमंत सिंह
कटनी: थाना विजयराघवगद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जटवाड़ा खुर्द में कुएं के अंदर एक ट्रैक्टर पलट गया है जिसका ड्राइवर कुएं में 35 फीट नीचे दबा हुआ है मामले की गंभीरता समझते हुए प्रभारी बिजरावगढ़ अपने स्टाफ के साथ मौके
पर पहुंचे स्थानीय लोगों को इकट्ठा कर संसाधन रस्सी कुर्सी की मदद से घायल चंद्रिका बैरागी पिता को कोदू बैरागी उम्र 60 साल को बाहर कुशलता से निकलवा कर इलाज हेतु शासकीय अस्पताल बिजरावगढ़ में भर्ती कराया गया घायल चंद्रिका पिता कोदू दास बैरागी अपने घर में खड़े हुए ट्रैक्टर को बैक करते समय पास ही में खुले हुए कुआ जिसकी गहराई लगभग 35 फीट थी मैं ट्रैक्टर सहित नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे


