रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमश्वरी पटले ने नगरीय क्षेत्र के समस्त बड़े बकायादारों जिनके द्वारा सम्पत्तिकर देयक जमा नहीं किया जा रहा है ऐसे समस्त बड़े बकायादारों से अपील की गई है कि वे सभी अपनी समस्त बकाया राशि 27 मार्च 2024 के पूर्व अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। अन्यथा राशि जमा न होने की स्थिति में समस्त बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर सूचना का प्रकाशन होर्डिंगों पर किया जायेगा।
बकाया जमा करने के लिए अवकाश के दिनों में भी नपा खुलेंगे काउंटर –
वित्तीय वर्ष 2023-2024 समाप्ति की ओर है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने नगर के समस्त करदाताओ से आग्रह किया कि वे अपना संपत्ति कर, जलकर, दुकान किराया वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व जमा करें। आपकी सुविधा के लिये नगर पालिका का कैश काउंटर अवकाश के दिनो में भी खुला रहेगा। केवल होली एवं रंग पंचमी को छोडकर प्रतिदिन कैश कांउटर खुला रहेगा।


