कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सक्सेना ने आज जे.एन.के.व्ही.व्ही परिसर पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री का वितरण विधानसभावार व्यवस्थित रूप से हो इसके लिये अभी से पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली जायें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


