रिपोर्टर हेमन्त चौहान
कटनी। शहर में अमरबेल की तरह फैल चुके स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के अड्डों पर कार्यवाही करने के लिए मंगलवार दोपहर से ही एक विशेष टीम गठित करके सीएसपी ख्याति मिश्रा के द्वारा कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। स्पा सेंटरों पर कार्यवाही करने के लिए सीएसपी श्रीमती मिश्रा ने महिला थाना प्रभारी मधु पटेल, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव के साथ पुलिस बल को रवाना किया। कुठला स्थित रेड रोज स्पा में दबिश देने के बाद जब पुलिस बरगावां स्थित हैप्पी स्पा सेंटर पहुंचा तो वहां स्पा सेंटर के संचालक शरीफ खान के काले कारनामे उजागर हुए। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए हैप्पी स्पा सेंटर से पांच लड़कियों एवं 6 लड़कों को नग्न अवस्था
में पकड़ा गया। यहां से काफी सारे आपत्तिजनक सामान भी पुलिस के द्वारा बरामद किए गए हैं। पुलिस ने देर रात स्पा सेंटर के संचालक शरीफ खान को भी पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से शहर में संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसके तहत योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को एक विशेष टीम गठित करके रेड कार्यवाही करने के लिए रवाना किया गया। कार्यवाही करते हुए टीम के द्वारा बरगवां स्थित हैप्पी स्पा सेंटर से 11 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। जिसमें पांच लड़कियां भी शामिल हैं। हैप्पी स्पा सेंटर के संचालक सहित पांच लड़कियों और छह लड़कों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। इस पूरे मामले में स्पा सेंटर के संचालक शरीफ खान के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।
कुठला में नहीं मिला अनैतिक कृत्य
सूत्र बताते हैं की सर्वप्रथम विशेष टीम के द्वारा कोटा स्थित रेड रोज नमक स्पा सेंटर में दबिश दी गई। यहां पर कार्यवाही करने पहुंची टीम को स्पा सेंटर में लड़कियां तो मिली, लेकिन ऐसी कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं थी जिसके कारण संचालक को कड़े शब्दों में समझाइए दी गई।
रंगनाथ थाना प्रभारी ने खुद डलवाई रेड
बताया जाता है कि नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा द्वारा स्पा सेंटर में कार्यवाही करने के लिए जिस टीम का गठन किया गया था उसमें अन्य महिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ रंगनाथ नगर थाना प्रभारी भी शामिल थे। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव के द्वारा ही मुखबिर की सूचना के आधार पर हैप्पी स्पा सेंटर में रेड डलवाई गई। जहां पर खुलेआम देह व्यापार संचालित होते पकड़ा गया। कार्यवाही के कारण समस्त स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति निर्मित है। अब देखना यह है कि पुलिस के द्वारा प्रारंभ की गई स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहती है या एक कार्यवाही के बाद ही विराम लग जाता है।


