रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के लगते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में व
एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में और इटारसी टीआई गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन इटारसी पर सर्चिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस इटारसी द्वारा ब्लैक फिल्म , हूटर, सर्च लाइट,सीट बेल्ट की चेकिंग कर चालानी कार्यवाही की गई है। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया –
वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है, वाहन चेकिंग के दौरान वाहन की डिग्गी, डेशबोर्ड इत्यादि चेक किये जा रहे हैं, ताकि अवैध सामग्री और अवैधानिक कैश का परिवहन रोका जा सके। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय के पालन में सीट बेल्ट और हेलमेट की कार्यवाही की जा रही है तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टि से पदनाम वाली नंबर प्लेट, अतिरिक्त लाइट, हूटर या प्रेसर हॉर्न, कांच पर किसी भी प्रकार की फ़िल्म लगा होना, हूटर और बहुरंगी लाइट के विरुद्ध अभियान चलाया जा कर कार्यवाही की जा रही है। समस्त अनुविभाग में एसडीओपी एवं यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी ट्रैफिक के निर्देशन में निरंतर कार्यवाही की जा रही है।


