• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आबकारी अपराध नियंत्रण हेतु विधानसभावार गठित किया आबकारी दल

by Manish Gautam Chiefeditor
March 19, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर ने नगर निगम सीमांतर्गत 17 खुली खदानों मे सुरक्षात्मक उपाय करने राहत आयुक्त और सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को लिखा पत्र  नगर निगम कटनी द्वारा तैयार किये गये 163.34 लाख रूपये का प्रस्ताव स्वीकृत हेतु किया प्रेषित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी 19 मार्च –  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आबकारी अपराध नियंत्रण हेतु जिले में विधानसभा क्षेत्रवार कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर सतत् निगरानी  तथा जिले एवं समीपवर्ती जिले से अवैध मदिरा का परिवहन, रेल्वे स्टेशन तथा अवैध मंदिरा के स्टॉकिस्ट सरगना एव वितरण करने वाले व्यक्तियों पर नियंत्रण एवं प्रवर्तन की कार्यवही हेतु विधानसभा वार आबकारी विभाग के दलों का गठन किया है।

         कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार चारों विधानसभा हेतु प्रभारी अधिकारी सूर्यभान कोरी सहायक जिला आबकारी अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विधानसभा बड़वारा हेतु प्रभारी अधिकारी सुश्री मोना दुबे एवं के.के.पटेल आबकारी उप निरीक्षक को नियुक्त किया जाकर दल में तीन सदस्यों की डियुटी लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा मुड़वारा हेतु प्रभारी अधिकारी श्री अभिषेक सिंह बघेल एवं केशव प्रसाद उईके आबकारी उप निरीक्षक को नियुक्त किया जाकर दल में चार सदस्यों की डियुटी लगाई गई है।

जबकि विधानसभा विजयराघवगढ़ हेतु प्रभारी अधिकारी महेन्द्र कुमार शुक्ला एवं अतुल कुमार आबकारी उप निरीक्षक को नियुक्त किया जाकर दल में दो सदस्यों की डियुटी लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा बहोरीबंद का प्रभारी अधिकारी श्री अभिषेक सिंह बघेल एवं एस.डी.सिंह आबकारी उप निरीक्षक को नियुक्त किया जाकर दल में दो सदस्यों की डियुटी लगाई गई है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने दल प्रभारियों को अपने वृत्त क्षेत्र की कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर निगरानी रखने, एक व्यक्ति को निर्धारित मात्रा से अधिक मदिरा विक्रय न होने देने, मदिरा दुकानों में प्रत्याशी की पर्ची या अन्य चिन्ह से मदिरा का विक्रय न होने दिये जाने की जांच कर प्रतिदिन की कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी को प्रेषित करने तथा  जिला आबकारी अधिकारी को जानकारी एक्जाई कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने हेतु निर्देशित किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा वृत्त प्रभारियों को अपने प्रभार क्षेत्र की मदिरा दुकानों की बिक्री एवं अपराध की जानकारी जिला कार्यालय में समय पर उपलब्ध करानें तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया है। सूर्यभान कोरी जिले की जानकारी एक्जाई कर आई.टी ऑपरेटर के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराने तथा कंट्रोल रूम एवं जिला आबकारी अधिकारी से आबकारी अपराध संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा रात्रि के समय स्टाफ के साथ गश्त में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निर्वाचन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर विधानसभा के दल प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ

पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d