रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम सोनिया मीना ने जिले के दो आदतन अपराधियों को नर्मदापुरम जिले से 1 वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं । जारी आदेश में कहां गया है कि उक्त अपराधी नर्मदा पुरम जिला एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से 1 वर्ष के लिए निष्कासित रहेंगे । कलेक्टर ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत उक्त आदेश जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने प्रताप वार्ड पिपरिया थाना पिपरिया के दीपक कहार पिता हर प्रसाद कहार उम्र 24 साल को तथा बालागंज नर्मदा पुरम थाना कोतवाली नर्मदापुरम के टीकाराम उर्फ भूरी पिता छोटेलाल उम्र 30 वर्ष को उनके आपराधिक रिकार्ड के आधार पर 1 वर्ष के लिए जिला प्रदर करने का आदेश जारी किया है।


