• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा किया गया सिवनीमालवा की ग्राम पंचायतों का भ्रमण,मतदान केंद्र,आंगनवाड़ी व अन्य विभागीय कार्यो का किया गया निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2024
in नर्मदापुरम
0
सीईओ ज़िला पंचायत द्वारा किया गया सिवनीमालवा की ग्राम पंचायतों का भ्रमण,मतदान केंद्र,आंगनवाड़ी व अन्य विभागीय कार्यो का किया गया निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पँचायत नर्मदापुरम रावत द्वारा 18 मार्च सोमवार को सिवनीमालवा जनपद के पिपल्याकला के आइलफेड वेयरहाउस में फसल खरीदी कार्य प्रारंभ करवाया गया व वेयरहाउस में आये गेंहू की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रावत जिला पंचायत द्वारा सिवनीमालवा की वनांचल की ग्राम पंचायत पीपलगोटा,बारासेल व केवलाझिर के ग्रामो में भ्रमण कर मतदान केंद्र,नल जल योजना के कार्य,आंगनवाड़ी केंद्र,मनरेगा योजना के स्टॉप डेम, सामुदायिक भवन, गौशाला व अन्य कार्यो का निरीक्षण किया गया। साथ ही बारासेल के बैठ ग्राम के ग्रामीणों को मोरन नदी के कारण आने वाली समस्या को जाना गया। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पँचायत श्री रावत द्वारा सबसे पहले ग्राम पंचायत पीपलकोटा के सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया उक्त भवन का कार्य बंद होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई एवं 15 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश सचिव ग्राम रोजगार सहायक व उपयंत्री को दिए गए। पीपलगोटा में माध्यमिक शाला में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं वहां पर रैंप सुधारने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत में स्कूल के पास बंद हैंडपंप को सुचारू करने की निर्देश दिए गए एवं पी एच ई विभाग द्वारा बिछाये जा रहे नल जल पाइप लाइनें के कार्य को देखा गया। बारासेल के ग्राम बैठ में ग्रामीणों को मोरनी नदी के कारण आवागमन में आ रही समस्या के निराकरण हेतु स्थल का भ्रमण किया गया एवं नदी पर बनने वाले रपटे के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई। ग्राम पंचायत बारासेल की ग्राम भावंदा में प्राथमिक शाला आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण किया और आरोग्य केंद्र भी देखा गया। पीपल कोटा में मनरेगा योजना अंतर्गत बनाए गए स्टाफ डैम का निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीणों को इससे होने वाले लाभ की जानकारी ली गई। ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत किए गए अन्य कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। ग्राम पंचायत केवलाझीर में मनरेगा योजना अंतर्गत बन रही गौशाला का निरीक्षण किया गया उक्त गौशाला का कार्य विगत कई दिनों से रुका होने के कारण संबंधित कार्य एजेंसी सरपंच ,ग्राम रोजगार सहायक ,सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। इसी तरह ग्राम पंचायत पीपलगोटा एवं बारासेल में भी मनरेगा योजना की प्रगति खराब होने व अन्य विभागीय कार्यों में भी प्रगति अच्छी न होने के कारण उक्त ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस दिए गए व उक्त दोनों पँचायत के ग्राम रोजगार सहायकों को पद से पृथक करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री ,उपयंत्री आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में नगर निगम आयुक्त ने की समीक्षा  दिये आवश्यक निर्देश

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में नगर निगम आयुक्त ने की समीक्षा दिये आवश्यक निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d