• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*नेता भी पहुँचे परीक्षा देने ताकि अनपढ़ न कहलाएँ* (निरक्षर की परीक्षा संपन्न: बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा)

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2024
in जबलपुर
0
*नेता भी पहुँचे परीक्षा देने ताकि अनपढ़ न कहलाएँ*  (निरक्षर की परीक्षा संपन्न: बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा)
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*नेता भी पहुँचे परीक्षा देने ताकि अनपढ़ न कहलाएँ*

(निरक्षर की परीक्षा संपन्न: बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा)

*जबलपुर* पंच, सरपंच और यहाँ तक की जिला पंचायत सदस्य भी साक्षरता की परीक्षा देने पहुँचे। जिले के 1830 केन्द्रों में हुई परीक्षा के दौरान ऐसे कई दिलचस्प नजारे देखने मिले। कई स्कूलों में उम्रदराज परीक्षार्थी भी नजर आए, उनके हाथ-पैर भले ही कांपते रहे लेकिन निरक्षरता से दो-दो हाथ करने का जज्बा काबिल-ए-तारीफ रहा। इस संबंध में संकुल सह समन्वयक विपिन विश्वकर्मा ने बताया कि साक्षरता दर बढ़ाने राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर नव साक्षरों के लिए मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के सभी शासकीय शालाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया। जिसमें तकरीबन 42,000 नव साक्षर परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 10 से 5 बजे तक परीक्षा चली। परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार 3 घंटे के इम्तिहान में शामिल हुए। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी अंजनी सेलेट ने अनेक सामाजिक चेतना केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। जिला सह-समन्वयक प्रकाश चंदेल ने बताया कि जिले के सभी प्राचार्य, शाला प्रभारी, शिक्षक तथा अक्षर साथियों ने परीक्षा संपन्न कराने में अहम भूमिका अदा की।

*मार्कशीट भी मिलेगी*

परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को साक्षरता राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रमाण-पत्र सह अंकसूची प्रदान की जाएगी। बहरहाल, परीक्षा के दौरान अनेक शालाओं में नवसाक्षरों का स्वागत-सम्मान किया गया।

*हाथ कांपते रहे पर लिखते गए*

-जबलपुर जिला पंचायत सदस्य मुन्नी बाई उईके के अलावा परिक्षेत्र के निरक्षर सरपंच व पंच भी इस निरक्षर परीक्षा में शामिल हुए।
-70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ अन्य सैकड़ों की तादाद में महिलाएँ परीक्षा देने पहुँचीं।
-एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में 85 वर्षीय पन्ना लाल लोधी ने बताया कि बचपन में सुविधाओं में अभाव के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए, अब अक्षर साथियों की मदद से पढऩा-लिखना सीख गए हैं।
– संकुल केंद्र शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बरगी नगर में संकुल अधीनस्थ 22 परीक्षा केन्द्रों में 500 परिक्षार्थी शामिल हुए। संकुल सह-समन्वयक विपिन विश्वकर्मा ने बताया कि केन्द्रों पर सबसे पहले परिक्षार्थी का तिलक वंदन के साथ स्वागत किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र मामले में ननि जोन कार्यालय का ऑपरेटर गिरफ्तार*

*फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र मामले में ननि जोन कार्यालय का ऑपरेटर गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d