• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर अविप्रसाद का मानवीय चेहरा, पति के शव सहित कटनी में अकेली फंसी महिला को सुरक्षित भिजवाया दरभंगा

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर अविप्रसाद का मानवीय चेहरा, पति के शव सहित कटनी में अकेली फंसी महिला को सुरक्षित भिजवाया दरभंगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ऐसे हैं, जो हर पीड़ित की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर नजर आते हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद का मानवीय चेहरा शनिवार को एक बार फिर देखने को मिला। कटनी रेलवे स्टेशन पर चढ़ते समय हादसे का शिकार हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। अनजान शहर में पति की मौत हो जाने से महिला पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना की जानकारी जब कटनी कलेक्टर श्री प्रसाद को लगी तो उन्होंने एक पल भी गवाएं बगैर महिला की मदद के लिए प्रशासनिक अमले को तैनात कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा पीड़ित महिला को उसके पति के शव के साथ निशुल्क दरभंगा भिजवाया गया।
आपको बता दें कि शनिवार 16 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर दरभंगा एक्सप्रेस जब रवाना हो रही थी, उसी दैरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए एक रेल यात्री फिसल कर ट्रेन से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल यात्री को आरपीएफ के जवानों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने यात्री का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है की दानापुर-दरभंगा ट्रेन से दरभंगा निवासी सूर्य नारायण भगत अपनी पत्नी के साथ सूरत के लिए सफर कर रहे थे। ट्रैन के कटनी रेलवे स्टेशन पहुँचने पर सूर्य नारायण पानी लेने ट्रैन से उतरे थे, इसी दौरान ट्रैन का सिग्नल हो गया। प्लेटफार्म छोड़ रही ट्रैन को देख सूर्य नारायण हड़बड़ा गया और चलती ट्रैन में चढ़ने के दौरान उनका हाथ गेट से स्लिप हो गया और वो ट्रैन के नीचे जा गिरा।
पति की मौत हो जाने के बाद कटनी में पति के शव के साथ अकेले फंसी महिला के विषय में जब कलेक्टर श्री प्रसाद को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ही रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से महिला को शव ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर और एसपी ने एक स्वर में कहा है कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा क्यों न हो*

*कलेक्टर और एसपी ने एक स्वर में कहा है कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा क्यों न हो*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.