• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

लोकसभा चुनावः- संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश. राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न.

by Manish Gautam Chiefeditor
March 17, 2024
in जबलपुर
0
लोकसभा चुनावः- संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश. राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST संपादक मनीष गौतम

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज आयोजित की गई राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण करने कहा गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एवं नाथूराम गोंड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, समर वर्मा एवं सूर्यकांत शर्मा भी मौजूद थे।
बैठक के प्रारंभ में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन अपराधों की विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सक्सेना ने बैठक को संबोधित करते हुए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर बाउंडओव्हर की कार्यवाही की जाये जो लोकसभा चुनाव के दौरान अशांति पैदा कर सकते हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने वाले तत्वों पर भी कठोर से कठोर कार्यवाही करने की हिदायत अधिकारियों को दी। बैठक में आदर्श आचरण संहिता, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को दिये गये।
जिला निर्वाचन श्री सक्सेना ने बैठक के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी इन अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा तथा हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्होंने इन अधिकारियों को वल्नरेबल मतदान केन्द्रों एवं वल्नरेबल क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुये कहा कि वे अपनी रिपोर्ट में वल्नरेबल मतदान केंद्रों और वल्नरेबल क्षेत्रों को चिन्हित करने के पीछे के कारणों की जानकारी भी दें।
बैठक को संबोधित करते हुये पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के संयुक्त भ्रमण के दौरान आम नागरिकों से भी संपर्क करने, चर्चा करने और फीडबैक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने वल्नरेबल क्षेत्रों के मतदाताओं से निरंतर संवाद कायम करने तथा उन्हें स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिलाने कहा। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में लोकसभा के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को चौकस रहने के निर्देश दिये। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा के पूर्व में हुये चुनावों के दौरान दर्ज प्रकरणों के आधार पर आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने तथा उनके विरुद्ध बाउंडओव्हर करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थो के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण को सख्ती से रोकने तथा इनमें लिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की हिदायत दी। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों के सयुंक्त भ्रमण के दौरान ऐसे मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी जिनके परिसर में बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने ऐसे स्थानों पर बैरिकेड लगाकर अस्थाई व्यवस्था करने पर जोर दिया। श्री सिंह ने बैठक में वल्नरेबल क्षेत्रों में कड़ी चौकसी करने, मतदाताओं को डराने या प्रलोभन देने की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने की हिदायत भी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों को उचित वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जाये। श्री सिंह ने मैदानी स्तर तक सूचना तंत्र को मजबूत करने की बात भी कही।
बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सामग्री वितरण और वापसी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी एसडीएम, सीएसपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने दिये वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश

कलेक्टर ने दिये वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d