दिनांक 15 मार्च को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामय उपस्थिति में रामनिवास सिंह वार्ड में सामुदायिक भवन ,व्यायाम शाला, अखाड़ा एवं सीसी रोड विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न कराया गया।
इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने वार्ड वासियों से विकास कार्य को लेकर जो वादे किए थे उन्हें पूरा करते हुए सभी को यह विश्वास दिलाया की सभी कार्य गुणवत्ता पूर्वक होंगे।
भूमि पूजन के इस अवसर पर एमआईसी सदस्य तुलसा गुलाब बेन, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता , राजू शर्मा ठेकेदार अनिल नाकरा एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति रही।


