कटनी में बस स्टैंड पुलिस चौकी रोड में करती है वाहन चेकिंग और बस स्टैंड के भीतर आधी रात तक खुलेआम चल रहा है अवेध बीयर बार।भोजनालय के नाम से चल रही होटल में आधी रात तक हो रही शराब खौरी।शहर में एक ही दिन में हुई दो लूट। चांडक चौक में हुई लूट के दो आरोपी बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने से ही बाइक में सवार होकर निकल गए। उस समय बस स्टैंड
पुलिस चौकी को कोई भी भनक नहीं लगी।शहर में कोई भी वारदात होती है तो बस स्टैंड पुलिस चौकी नाका लगाकर वाहन चेकिंग करने लगती है।यह महज सिर्फ एक दिखावा है। बस स्टैंड के भीतर एक हैटल में आधी रात तक चल रहे अवैध बीयर बार को बंद करने पुलिस ने कभी हिमाकत नहीं दिखाई।आपको बता दें कि कटनी शहर में एक ही दिन में दो लूट की वारदात हुई है। प्रमुख रूप से चांडक चौक में हुई लूट के दोनों आरोपी बाइक में सवार होकर बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने से ही गुजरे हैं। लूट के बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। यह अलग बात है कि इस चेकिंग अभियान का पुलिस को कोई फायदा नहीं मिलता। अच्छा होता कि बस स्टैंड के भीतर एक होटल में चल रहे अवैध बीयर बार को पुलिस बंद कर देती।
रिपोर्टर शैलेष पाठक


