कटनी। इन दिनों कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जनता से किए वादों के मुताबिक निरंतर विकास कार्य में अग्रसर दिखाई दे रही है उनके द्वारा सभी वार्डों की प्राथमिकता के आधार पर लगातार वार्डों के विकास पर कार्य किया जा रहा है । विकास कार्य के इसी क्रम में 15 मार्च को महापौर श्रीमती सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक स्थानीय पार्षद संतोष शुक्ला एमआईसी सदस्य लोक निर्माण विभाग डॉ रमेश सोनी की गरिमामय उपस्थिति में अंबेडकर वार्ड में होने जा रहे लगभग एक करोड़ की लागत से विभिन्न स्थानों में सीसी नाली क्षतिपूर्ति,पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग, हाई मास्ट, नवीन विद्युत पोल, पोल स्थानांतरण विकास कार्यों का भूमि पूजन वार्ड की वरिष्ठ नागरिक शकुंतला खरे से कराया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, शशिकांत तिवारी पार्षद सीमा श्रीवास्तव उपयंत्री पवन श्रीवास्तव,ठेकेदार सौरभ साहू,राजू शर्मा, राजेश पाठक,रंजीत कुमार सिंह,अंबिका प्रसाद तिवारी,दिनेश नरेलिया,सत्यनारायण तिवारी,ब्रह्मे शुक्ला वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।


