शहिद पुलिसकर्मी के परिवार को मिली बीमा धनराशि
कन्नौज। विशुनगढ थाने के शहीद पुलिसकर्मी के आश्रित परिवार जनों को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 75 लाख रुपए धनराशि का बीमा चेक प्रदान किया गया। बैंक ऑफ बडौदा की ओर से पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों को निशुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत पुलिसकर्मी स्व. सचिन राठी , निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर यूपी की आश्रित माता गीता देवी को, अमित कुमार आनंद , एसपी जनपद कन्नौज, अंकुर श्याम श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक,बैंक ऑफ बडौदा कन्नौज, दीपू, वरिष्ठ प्रबंधक, छिबरामऊ, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर देहात से प्रवीण स्वर्णकार, कौस्तुभ शुक्ला द्वारा 75 लाख रु की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर एसपी कन्नौज द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा का त्वरिक रूप से मृतक दावा निस्तारण एवं एवं पुलिस विभाग की सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया ।


