रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । सहाया फाउंडेशन सोसायटी अध्यक्ष शिवम शर्मा के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन एक निजी रेस्टोरेंट में किया गया। उन्होंने बताया की नर्मदापुरम में गुरुदेव पीठाधीश श्री प्रेमासाई जी महाराज (रायपुर छत्तीसगड) का तीन दिवसीय त्रिकाल दर्शी दिव्य दरबार का आयोजन 17,18 एवं 19 मार्च को सावरिया ढाणी हरदा बाईपास नर्मदापुरम में आयोजित होने जा रहा है, जहा गुरुदेव द्वारा परचा बनाकर प्रश्नों के उत्तर दिए जाते है, साथ ही अस्थमा एवं अन्य कई बीमारियों का निशुल्क इलाज भी गुरुदेव द्वारा किया जाता है। श्री प्रेमासाई जी महाराज द्वारा 30 से 50 साल पुराने अस्थमा को भी ठीक कर देते हैं। गुरुदेव पीठाधीश श्री प्रेमाशाई जी महाराज ब्लैक मैजिक के जरिए की गई समस्या का भी तंत्र काट के माध्यम से करते है । खासियत यह है कि गुरुदेव द्वारा सामने बेठे व्यक्ति की समस्या पहले से ही पर्चे पर लिख दी जाती है एवं तीसरे दिन तंत्र काट के माध्यम से सभी समस्याओं का अंत भी कर दिया जाता है। इस अद्भुत और चमत्कारी दरबार में देश विदेश
से लगभाग 1500 से 2000 लोग पहुंचेंगे । और और जिले भर से 500 से अधिक लोग दरबार में पहचेंगे। साथ ही श्री शर्मा ने बताया कि गुरदेव का दरबार पूर्ण रूप से सात्विक आराधना का दरबार है। यह दरबार माँ मातंगी का दरबार रहेगा जो की दस महाविद्याओ में नवे स्थान की देवी मानी जाती है। गुरुदेव को तीन महाविद्याओ की कृपा प्राप्त है, प्रथम स्थान पर माँ बगलामुखी, द्वितीय स्थान पर माँ छिन्नमस्तिका एवं तृतीय स्थान पर माँ मातंगी की कृपा प्राप्त है। माँ मातंगी दिव्य धाम रायपुर छत्तीसगड से 15 कि.मी. दूर जीजम गाव में स्थित है जहा देश विदेश से लाखो श्रद्धालु हर वर्ष धाम पर पहुच कर अपनी समस्याओं का निवारण करते है। यह दरबार पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगा। सहाया फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में दिव्य दरबार में पहुंचने के लिए आग्रह किया है और गुरुदेव पीठाधीश श्री प्रेमासाइ जी महाराज जो की रायपुर छत्तीसगढ़ से यहां पर निशुल्क दरबार लगाने आ रहे हैं। श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं से मां मातंगी दिव्य धाम रायपुर छत्तीसगढ़ से 15 किलोमीटर दूर जीजम गांव में स्थित है जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करते हैं। उक्त कार्यक्रम में धर्म लाभ और अपनी समस्या का निवारण प्राप्त करने के लिए पहुंचने का आग्रह किया है। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से समर्थ चौरसिया और अमित महालहा सहित अन्य साथीगण भी उपस्थित रहे।


