कटनी (14 मार्च)- जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत गुलवारा में पदस्थ सचिव शुभराज सोनी को निलंबन से बहाल करते हुए ग्राम पंचायत खड़ोला में पदस्थ किया है। सीईओ श्री गेमावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि को समस्त प्रयोजनो हेतु कर्तव्य अवधि मान्य करते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है। विदित होवे की अपचारी कर्मचारी को आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस में प्रतिवाद चाहा गया था। प्रतिवाद का उत्तर प्राप्त होने और जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन का परिशीलन करने के उपरांत सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के द्वारा निलंबन से बहाली की कार्रवाई की गई।


