कैमोर* शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहार होली एवम ईद पर्व को लेकर किया गया विचार विमर्श थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने कहा कि सभी समुदाय के लोग प्रेम,सौहाद्र व एकता की मिसाल को कायम करते हुए मिलजुल कर होली और ईद के पर्व को मनाए उपस्थित सभी जनों ने अपने अपने सुझाव दिए सभी के सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं उचित निर्णय लिए गए।बैठक में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ गुरदीप सिंह बेदी,हाजी गुलाम एवम भाजपा नेत्री जिला उपाध्यक्ष शांति यादव,मोहम्मद जमील खान सहित अन्य शांति समिति सदस्यों ने कहा कि होली एवम ईद का पर्व भाईचारे का पर्व है,पुलिस सभी जगह पेट्रोलिंग करे एवम साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने बात कही। जिस पर थाना प्रभारी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी ।बैठक में नगर परिषद,विद्युत विभाग के अधिकारी एवम अन्य संस्थाओं के जिम्मेदारों की अनुपस्थित रही, बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदीप सिंह,हाजी गुलाम,भाजपा नेत्री जिला उपाध्यक्ष शांति यादव,सामाजिक संस्था तपस्या ग्रुप के संचालक मनीष नावेद,पार्षद शफीक पप्पू खान,अनीता कोल,सादर मेहमूद खान, सरवर खान सहित थाना स्टाफ तथा नगर के पत्रकारगण सहितअन्य गणमान्यजन की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व में सहभागीता कर पर्व मनाने की बात कही। नगर के होलिका दहन समिति सदस्य भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों से होली एवं ईद पर्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
*सुरेश सेन की खास रिपोर्ट*


