• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने 20 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कर खाते से राशि आहरण करने वाले फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा माधवनगर के विरूद्ध कार्यवाही हेतु रिजर्व बैंक और आयुक्त संस्थागत वित्त को लिखा पत्र कलेक्टर द्वारा एल.डी.एम से कराये जांच मे फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नही होना पाया गया

by Manish Gautam Chiefeditor
March 14, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर ने 20 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कर खाते से राशि आहरण करने वाले फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा माधवनगर के विरूद्ध कार्यवाही हेतु रिजर्व बैंक और आयुक्त संस्थागत वित्त को लिखा पत्र  कलेक्टर द्वारा एल.डी.एम से कराये जांच मे फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नही होना पाया गया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (14 मार्च ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने समदडिया सिटी माधवनगर स्थित  फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा द्वारा 20 महिलाओं के नाम से फर्जी ऋण स्वीकृत कर उनके खातों से राशि आहरण कर 20 ग्रहिताओं के साथ की जा रही धोखा धड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक द्वारा की गई अनियमितता की जानकारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, मुख्य महाप्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त को दी है।

            कलेक्टर द्वारा फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक की धोखाधड़ी मे संलिप्तता संबंधी लिखे पत्र के बाद आयुक्त संस्थागत वित्त स्वनिल वानखेडे ने भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निर्देशक भोपाल को पत्र लिखा है।

ये है मामला

 

ग्राम लखाखेरा थाना व तहसील बड़वारा के 6 शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर श्री प्रसाद को बताया कि  फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक समदडिया सिटी माधवनगर कटनी मे बैंक के कर्मचारियों द्वारा आवेदकों के नाम से फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कर उनके खाते से राशि आहरण कर धोखाधड़ी की गई है। शिकायतकर्ताओं में लखाखेरा निवासी दीपा साहू, ममता बाई राय, फलबाई साहू, चंदाबाई साहू, राधाबाई रजक और अल्पना साहू शामिल है। इन सभी ने कलेक्टर श्री प्रसाद को शिकायत के माध्यम से बैंक द्वारा की जा रही विसंगतियों की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर से जॉच कराई। जॉच के बाद कई तथ्य सामने आये जिसमे शिकायतकर्ता महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं मिली तो उन्होंने अपने लोन खाते का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त करने पर पाया कि उनके तीन लोन खाते है। जबकि महिलाओ ने बताया कि लोन लेने हेतु वे एक बार ही बैंक गये है और लोन भी एक बार ही लिया है। इन सभी महिलाओं का कहना है कि दूसरे और तीसरे लोन बैंक के अधिकारी और स्थानीय गांव के दलाल के द्वारा मिलकर फर्जीवाड़ा किया गया है। इन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने से धोखे से अंगूठा लगवाकर लोन निकाल लिया है।

जांच में फर्जी पाये गए दस्तावेज

            वहीं एल.डी.एम द्वारा जांच के लिए फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक से दस्तावेज मांगे गए तो तीसरी बार के स्वीकृत ऋण के दस्तावेज ही प्रदाय किये गए। दस्तावेजों में हस्ताक्षर फर्जी एवं ऋण दस्तावेजों में लगी फोटो भी अन्य व्यक्ति की पाई गई। जो ऋणी नहीं है। शिकायतकर्ता महिलाओं के नाम पर बैंक कर्मचारियों और गांव के दलाल ने मिलकर फर्जी तरीके से लोन दस्तावेजों मे हस्ताक्षर कर पैसा निकाला है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है।

लाड़ली बहना योजना राशि का ऋण खाते में किया समायोजन

            इसी प्रकार ग्राम देवरी कला निवासी 6 अन्य शिकायतकर्ताओं क्रमशः पार्वती बाई, प्रेमलता नामदेव, सावित्री बाई बर्मन, कीर्ति बर्मन, रामकली सेन और क्रांति सेन ने बताया कि फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा माधवनगर से लिये गये ऋण राशि की समस्त राशि व्याज सहित जमा करने तथा शासन से लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त 1 हजार रूपये 

प्रतिमाह शिकायतकर्ता महिलाओं के खाते से निकालने एवं खाते का संचालन बैंक द्वारा करने के सबंध मे बैंक का कहना है कि शिकायतकर्ताओं द्वारा बैंक से ऋण लेने एवं खाते से आधार लिंक होने से लाड़ली बहना योजना की रकम खाते से कट गई है।

समायोजन नियम विरूद्ध

जबकि संचालनालय संस्थागत वित्त भोपाल के निर्देशानुसार भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा अपनी किसी योजना अंतर्गत हितग्राही को निर्गमित की गई अनुदान या सहायता राशि का समायोजन किसी ऋण खाते में नहीं किये जाने के निर्देश है।

बिना कर्ज लिए बने ऋणी

            इसी से संबंधित मामले पर फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा माधवनगर के संबंध में लखाखेरा बड़वारा निवासी 8 शिकायतकर्ता हितग्राहियों क्रमशः प्रियंका महोबिया, राधाबाई रजक, पूनम यादव, कांतां बाई तिवारी, रमिया बाई चौधरी, मीना यादव, शांतिबाई तिवारी और रजनी त्रिपाठी ने भी बैंक के विरूद्ध बिना कर्ज लिये कर्ज बांट दिये जाने के संबंध में धोखाधड़ी करनें की जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय को दी है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस मामले की जांच हेतु लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया है।

            इस प्रकार लीड बैंक मैनेजर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा माधव नगर के कर्मचारियों और गांव के दलाल ने मिलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर शिकायतकर्ता महिलाओं के नाम पर ऋण जारी कर फर्जी दस्तावेजों में हस्ताक्षर कर रकम निकाला जाना पाया गया। साथ ही अन्य शिकायतों मे भी नियम विरूद्ध तरीके से शासन की योजनाओं की राशि का समायोजन ऋण खाते से होना प्रमाणित पाया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d