रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । भामसं. से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि नगरपालिका के पूर्व सीएमओ नवनीत पाण्डे ने आश्वासन दिया था कि होलिका पर्व के पूर्व मंहगाई भत्ता व सातवें वेतनमान कि अंतिम किश्त का भुगतान कर्मचारियों को कर दिया जावेगा पंरतु अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को नवागत सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के पश्चात मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में शामिल ओपी रावत, मनोहर सराठे, दाताराम सगर, सुखदेव भार्गव, मूरतीसिंह राजपूत, हरीश गौस्वामी, सुनील अवस्थी, आशीष दुबे, राजेश दीवान, भुवन मेहता, शैलेन्द्र साहू, प्रशांत जैन, गौरव वर्मा, गगन सोनी, प्रीति परतें, इत्यादि के द्वारा पुष्पगुच्छ व हार फूल से स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर
मजदूर संघ के द्वारा होलिका पर्व को देखते हुए मंहगाई भत्ता एरियर्स राशि व सातवें वेतनमान की अंतिम किश्त के भुगतान को लेकर मांगपत्र दिये गये है। उक्त मांगपत्र कि जानकारी अभी नवागत सीएमओ श्रीमती पटले को नहीं है। मजदूर संघ नवागत सीएमओ से अपेक्षा करता है कि होलिका पर्व कि गरिमा को देखते हुए यह भुगतान कर्मचारियों को उनके माध्यम से किया जावे। इस अवसर पर नवागत सीएमओ श्रीमती पटले ने कर्मचारी संगठन से कहा कि वह नगर पालिका के सभी विभागों में पदस्थ कर्मचारियों से योजनाबद्ध तरीके से परिचय प्राप्त करेगी। नवागत सीएमओ ने नपा कार्यालय की सभी शाखाओ पहुंचा कर नपा अधिकारी कर्मचारी से रूबरू हुई। शाखाओ में कर्मचारियों से रूबरू हुई और इस दौरान नपा कार्यालय अधीक्षक डॉ. प्रशांत जैन भी नवागत सीएमओ के साथ रहे।


