• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

कलेक्टर श्री प्रसाद ने ली समय-सीमा की बैठक विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु दिये दिशा- निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
March 13, 2024
in Uncategorized
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने ली समय-सीमा की बैठक  विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु दिये दिशा- निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को को आयोजित समय- सीमा की बैठक में कलेक्टर अवि प्रसाद ने शसकीय योजनाओं एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा कर प्रशासनिक कार्या और जनहित के कार्या में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों दिये। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों, अवमानना के प्रकरणों सहित ई.ओ.डव्लयू, राजस्व विभाग के प्रकरणों, बाल संरक्षण आयोग के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों पर समय पर जवाब प्रस्तुत करने की कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

            इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता एवं समस्त एस.डी.एम सहित जिला अधिकारियों की  मौजूदगी रही।

 

ई.के.वाय.सी कार्य में तेजी लायें

            कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा राजस्व अभियान की समीक्षा के दौरान नगरीय निकायों द्वारा किये जा रहे ई-के.वाय.सी कार्य में प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को नोटिस जारी करनें सहित ई -केवायसी कार्य में तेजी लानें के निर्देश बैठक में दिए।

आयोग के लंबित प्रकरणों पर शीध्र करें कार्यवाही

            कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नेशनल आयोग, मानव अधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, महिला आयोग, ई.ओ.डव्ल्यू के लंबित प्रकरणों एवं नवीन प्राप्त प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की जाकर लंबित प्रकरणों पर शीध्र कायवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन प्रकरणों में गंभीरता से करें कार्यवाही

            समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न विभागों के अवमानना प्रकरणों, राजस्व विभाग के अवमानना प्रकरण सहित एस.डव्ल्यू शाखा के लबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर लंबित प्रकरणों में शीध्र जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उच्च न्यायालय में लंबित ऐसे अवमानना प्रकरणों जिनमें प्रमुख सचिव को पक्षकार बनाया गया उनकी जानकारी प्रस्तुत कर नाम विलोपित करनें की कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए।

 

दल गठित कर दें ट्रेनिंग

            रबी विपणन वर्ष 2024 -25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहूॅ की गुणवत्ता का परीक्षण करनें हेतु शीध्र ही अधिकारियों के दल का गठन किया जाकर सार्थक एप में अधिकारियो को ट्रेनिंग प्रदाय करनें के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने खाद्य विभाग एवं ई-गवर्नेंस अधिकारी सौरभ नामदेव को दिए।

बैठक आयोजित कर प्रकरणों का करें निराकरण

            वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत निरस्त दावों की संख्या में से कम कराये कुल प्राप्त दावों के निराकरण की समीक्षा उपरांत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित कर प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवही कर स्पीकिंग आर्डर जारी करने हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया।

विभागीय जांच के निर्देश

            जिले मे कस्तूरबा गॉधी बालिका छात्रावास एवं नेताजी सुभाषचंद बोस छात्रावास में 03 वर्ष अधिक कार्यकाल से पदस्थ वार्डनों का प्रभार परिवर्तन किये जाने संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करनें पर डी.पी.सी के.के. डेहरिया पर विभागीय जांच संस्थित करनें के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए।

            बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विभागीय अन्य योजनाओं एवं पत्रों की समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान टी.बी.केबल नेटवर्क प्रसारण के संबंध में प्रशिक्षण ई गवर्नेंस अधिकारी सौरभ नामदेव द्वारा दिया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सार्वजनिक कूप का गहरीकरण एवं निजी नलकूपों का अधिग्रहण कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं–कलेक्टर सुश्री बाफना — कालापीपल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान निर्देश दिये

सार्वजनिक कूप का गहरीकरण एवं निजी नलकूपों का अधिग्रहण कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं–कलेक्टर सुश्री बाफना --- कालापीपल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान निर्देश दिये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d