• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पॉक्सो अधिनियम 2012 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
March 11, 2024
in कटनी
0
पॉक्सो अधिनियम 2012 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कटनी द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 संशोधन 2021 पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट कटनी के नवीन सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नीलेश जिरेती, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला कटनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा की गई।

कलेक्टर, श्री प्रसाद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 अंतर्गत प्रावधानित बाल अनुकूल एवं पीड़ित को राहत संबंधी प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन करने की बात कही। साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा क्रिमिनल अपील क्रमांक 3168/2023/स्पेशल लीव पिटीशन क्र.11331 ऑफ 2019 में दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में पॉक्सो पीड़ितों को परामर्श प्रदाय किये जाने गठित जिला स्तरीय परामर्शदाताओं एवं विशेषज्ञों के पैनल के माध्यम से पीड़िताओं को उचित परामर्श प्रदान कर उन्हें पुनः मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करने की बात कही गई ।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 अंतर्गत विभिन्न पर्णधारियों हेतु प्रावधानित दायित्वों का निष्ठा पूर्वक एवं समर्पण से पालन करनें के साथ ही पीड़ित को राहत पहुंचाने अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय से कार्य करने की बात कही।

श्री नीलेश जिरेती, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला कटनी द्वारा पीड़ित प्रतिकर योजना एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रावधानित विभिन्न मुआवजा संबंधी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके द्वारा विधिक सहायता से संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई । श्री अनुज चंसौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला कटनी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्याे एवं विधिक सहायता के संबंध में चर्चा की गई ।

श्री नयन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला कटनी द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 के संबंध में जागरूकता लाने जमीनी स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई । सुश्री वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास, जिला कटनी एवं श्री मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 संशोधन 2021 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई एवं संबंधित लद्यु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यशाला में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास अधीक्षक, बाल देखरेख संस्थाओं के प्रतिनिधि, आवाज संस्था के प्रतिनिधि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडल्ट बी.सी.जी वैक्सीनेशन अभियान आयोजित  102 अधिकारियों कर्मचारियों ने करावाया बी.सी.जी वैक्सीनेशन

कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडल्ट बी.सी.जी वैक्सीनेशन अभियान आयोजित 102 अधिकारियों कर्मचारियों ने करावाया बी.सी.जी वैक्सीनेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d