इन्दरगढ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन पर चलाई जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की। इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष किशन सिंह पाल के नेतृत्व मे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम मे थाना उपनिरीक्षक शिव आसरे त्रिवेदी हसेरन चौकी प्रभारी विनीत वर्मा ने पांच गारंटी अभियुक्त भारत सिंह पुत्र धीर सिंह ,प्रकाश पुत्र सोनेलाल , गंगाराम पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम हसेरन , रंजीत सक्सेना पुत्र अवधेश सक्सेना निवासी ग्राम कचाटीपुर , रामकरण पुत्र स्वर्गी गंगा सिंह निवासी ग्राम टिहुला को गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के तहत वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।


