• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला अभियोजन कार्यालय द्वारा नवीन बृहद संहिताओं पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
March 11, 2024
in कटनी
0
जिला अभियोजन कार्यालय द्वारा नवीन बृहद संहिताओं पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (11 मार्च) – जिला अभियोजन कटनी के द्वारा रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवीन सभागार में आगामी जुलाई से लागू होने जा रही नवीन बृहद संहिताओं पर जिला अभियोजन कार्यालय कटनी द्वारा आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा मार्गदर्शी उद्बोधन के साथ किया गया।

            इस अवसर पर अध्यक्ष आसंदी से सम्बोधित करते हुये प्रधान कुटुंब न्यायाधीश श्री दीपक गुप्ता द्वारा साक्षियों के पक्षद्रोही होने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुये गंभीर अपराधों में विवेचक को प्रकरण की केस डायरी एवं साक्षियों के साथ उपस्थित रहने का सुझाव दिया तथा अपने अनुभव को साझा करते हुये प्रभावी अभियोजन के लिये प्रभावी उपयोगी टिप्स प्रदान किये

जिला दंडाधिकारी श्री अवि प्रसाद द्वारा विधि के सिद्धांतो का सरल शब्दों में व्याख्या करते हुये लोक अभियोजक को राज्य का प्रतिनिधि निरूपित कर न्यायदान में महत्वपूर्ण भूमिका प्रतिपादित की है। नवीन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रशिक्षण की उपयोगिता व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय न्याय संहिता में नवीन जोडे गये प्रावधानों यथा आतंकवाद, मॉब लिंचिंग, पुलिस के निर्देश के पालन किये जाने की बाध्यता के संबंध में प्रतिभागियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाकर इन नवीन प्रावधानों के जोड़े जाने से भारतीय न्याय संहिता पूर्ण होने की बात कही। पुलिस और अभियोजन इस संहिता के माध्यम से पीड़ित को न्याय प्रदान कराने में सशक्त हो सकेंगे। षष्टम जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डी. के. सिंह द्वारा अपने द्वारा विचारित प्रकरणों के हवाले से उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा द्वारा बीएनएनएस 2023, जिला अभियोजन अधिकारी नरसिंहपुर श्री रामकुमार पटेल द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज कटनी की प्राध्यापक विधि श्रीमती रितिका साहनी आहूजा द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, मंगलायतन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप तिवारी द्वारा साइबर क्राइम का पीपीटी के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

            कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला अभियोजन अधिकारी कटनी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं पीपीटी के माध्यम से नवीन संहिताओं का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया।

            प्रशिक्षण में अभियोजन कार्यालय कटनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित लोक अभियोजक रजनीश सोनी एवं अन्य शासकीय अभिभाषक तथा पुलिस, आबकारी, फॉरेस्ट के वरिष्ठ विवेचना अधिकारी सहित प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी धर्मेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.