रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । स्थानीय जनपद पंचायत नर्मदापुरम में राज्य सभा सांसद माया नारोलिया एवं जनपद पंचातय नर्मदापुरम के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे की उपस्थिति में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना अनुग्रह सहायता राशि के भुगतान स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के द्वारा आज ग्वालियर में कार्यक्रम के दौरान तीस हजार पांस सौ इक्यान्वे हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से छै सो अठहत्तर करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई । इसी ताररम्य में जनपद पंचायत नर्मदापुरम में पैंसठ हितग्राहीयों को एक करोड़ अड़तालीस लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदाय की गई है।
कार्यक्रम का प्रारंभ में राज्य सभा सांसद माननीय माया नारोलिया, जनपद पंचायत के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष मंजूलता नीलेन्द्र पटैल, जनपद सदस्य वंदना सगोरिया सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सूत्रकार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया एवं मुख्यमंत्री जी के आज के ग्वालियर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। लाइव प्रसारण एवं समस्त अतिथियों के उद्बोधन पश्चात ग्राम पंचायतों से आये समस्त पैंसठ हितग्राहियों को भुगतान स्वीकृति पत्र वितरित किये गये ।


