• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पूर्व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बीच नर्मदा नदी से मशीन से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन!खनिज विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल??बीच नर्मदा में किसके आदेश पर पोकलेन मशीन से हो रहा रेत का उत्खनन??क्या ठेकेदार को खुली छूट दी गई है??क्या वर्षों से जमे खनिज निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है पूरा खेल..??वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
March 10, 2024
in नर्मदापुरम
0
पूर्व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बीच नर्मदा नदी से मशीन से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन!खनिज विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल??बीच नर्मदा में किसके आदेश पर पोकलेन मशीन से हो रहा रेत का उत्खनन??क्या ठेकेदार को खुली छूट दी गई है??क्या वर्षों से जमे खनिज निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है पूरा खेल..??वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम//बुधनी।। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में बुधनी में बीच नर्मदा नदी में मशीनों से रेत का अवैध खनन परिवहन को रहा है। सूत्रों की माने तो सीहोर जिले के अंतर्गत बुधनी क्षेत्र के जहाजपुरा,चरुआ, जाजना बाबरी में राजनीतिक संरक्षण और खनिज विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से जेसीबी पोकलेन मशीनों से बीच नर्मदा से रेत का उत्खनन परिवहन किया जा रहा है। समाचार पत्र एवं न्यूज चेनलो में यहां की खबरें प्रकाशित होने पर खनिज विभाग अधिकारी और निरीक्षक रेत के अवैध कारोबार में लगी छोटी-मोटी मछलियों पर कार्यवाही कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं और दिखावे की कार्यवाही कर वाह वाही लूटते हैं। बताया जाता है कि यहां पर पावर मेक कंपनी को रेत का ठेका कार्य मिला हुआ है। समाचार पत्रों

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240310-WA0013.mp4

में खबर प्रकाशित होने के बाद किश्तियों से रेत का उत्खनन करने वालों पर कार्यवाही की जाती है परंतु बीच नर्मदा नदी से जेसीबी पोकलेन से हो रहे उत्खनन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जो स्पष्ट करता है कि यह पूरा खेल राजनीतिक संरक्षण में और खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। नर्मदा नदी के सीने को मशीनों से खुलेआम छलनी किया जा रहा है और मां नर्मदा मैया की पूजा करने वाले जनप्रतिनिधि भी मौन हैं, जिस पर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं। नर्मदा नदी में मशीन से चल रहे अवैध उत्खनन परिवहन के खेल से स्पष्ट होता है कि रसूखदार माफिया किस कदर हावी हैं? बीच नर्मदा नदी में पोकलैंड एवं जेसीवी से सैकड़ों डंफर रेत निकालकर नर्मदा नदी का सीना छलनी कर नर्मदा के आस्तित्व पर खतरा उत्पन्न किया जा रहा है। जलीय जीव जंतु के अस्तित्व पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी खतरा उत्पन्न हो गया है। बीच नर्मदा नदी से इसी तरह मां का सीना छलनी किया जाता रहा तो आने वाले दिनों में नर्मदा के अस्तित्व पर ही खतरा उत्पन्न होगा। आश्चर्य का विषय है कि बीच नर्मदा नदी से इस तरह मशीनों से उत्खनन हो रहा है परंतु सीहोर जिले के खनिज अधिकारी राजेन्द्र परमार एवं खनिज निरीक्षक संतोष सूर्यवंशी बीच नर्मदा में चल रहे मशीनी से उत्खनन पर अंकुश लगा पाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं या फिर उनकी मिलीभगत से यह काम चल रहा है? जिस पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। अब तो बड़ा सवाल यह भी खड़ा होने लगा है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के विधानसभा क्षेत्र में मशीन से नदी में अवैध खनन पर वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सरकार के आदेश दिशा निर्देश यहां पर लागू नहीं होते हैं ?? जो की रेत माफिया खुलेआम बीच नर्मदा नदी में मशीनों से उत्खनन में लगे हुए हैं?? दूसरी तरफ यह बात भी चर्चा में आ रही है कि जब 3 वर्षों से अधिक समय से जमे खनिज विभाग के अधिकारीयो के रहते बीच नर्मदा में मशीन से अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है ? तो क्या शासन का एक स्थान पर 3 वर्षों का आदेश सीहोर जिले के खनिज अधिकारियो पर लागू नहीं होता?? मीडिया द्वारा सीहोर जिला खनिज अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक को उक्त विषय के संबंध में निरंतर फोन लगाया गया और वाट्सअप पर मेसेज किए गए किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। वहीं एसडीएम बुधनी आरएस बघेल ने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है, जिला खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित करता हूं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी SP ने किया मझगवा यातायता चौकी का भूमि पूजन, भूमि पूजन के बाद तुरंत ही जेसीबी से चौकी निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ

कटनी SP ने किया मझगवा यातायता चौकी का भूमि पूजन, भूमि पूजन के बाद तुरंत ही जेसीबी से चौकी निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d