सिलौड़ी में आज भाजपा ढीमरखेड़ा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष भाई नरेन्द्र त्रिपाठी जी का मां वीरासन देवी के दर्शन के पश्चात सिलौडी में भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय के निज निवास आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। संस्कृति मंडल संयोजक विनोद राय जी,सिलौड़ी उपसरपंच राहुल राय जी, मुकेश गौतम जी, पंच श्यामदत्त राय जी आदि उपस्थित जनों ने बधाई देकर स्वागत किया। चर्चा के दौरान नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर किया है । उसको पूरा करते हुए पूरे ढीमरखेड़ा क्षेत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेता हूँ । सिलौड़ी उपसरपंच राहुल राय जी ने भी गुलदस्ता देकर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया । एवं क्षेत्र के विकास हेतु क्षेत्र की समस्या पर विस्तृत बात की ।


