आप लोगों को बताते चलें कि आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सरकार काम तो खूब करा रहे हैं लेकिन वेतन पर कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। और वेतन ज्यों का त्यों।काम तो बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाना, पोषाहार वितरण, बच्चों को पढ़ाने से लेकर घर घर जाकर मतगणना करना और वेतन वही। छः हजार रुपए में महिलाओं से कितना काम लेगी सरकार। सैकड़ों महिलाओं ने उन्नाव जिला अधिकारी महोदया अपूर्वा दुबे से वेतन बढ़ाने की मांग रखी। और कौशांबी मंझनपुर पहुंच कर जिला अधिकारी राजेश राय को मांग पत्र सौंपा और जनमुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही गई।
यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो में लगा दिया जाता है और राजस्व विभाग वीएलो बना कर काम करवाते हैं और वेतन वही छः हजार रुपए। और फतेहपुर जनपद में आंगनबाड़ी अध्यक्ष सुनंदा जी ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुकी है।


