रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : आवेदक पूनम चौधरी पत्नी विनय चौधरी निवासी रंगनाथ नगर कटनी थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी म०प्र० की हूं। यह कि मेरे पडोस के उपरोक्त सभी आरोपीगण है मेरे पति विनय चौधरी व थोड़ा मंद बुद्धि है जिस कारण आरोपीगण उन्हें चिढाते है और गाली गलौज करते है यदि मै आरोपीगणों को मना करती हूं तो मुझसे गंदी गंदी बातें करते है और कहते है कि तुम्हारे पति में क्या रखा है आये दिन आरोपीगण मुझसे व मेरे पति से अभद्र व्यवहार करते है गाली गलौज करते है। दिनांक 04/03/2024 को मेरे दोनों भाई अरूण साकेत व आनंद साकेत आये हुये थे सुबह 10.30 बजे के लगभग आरोपी बाबा सैलानी और कुटटी चौधरी मेरे भाइयों के साथ गाली गलौज करते हुए लिपट कर मारपीट करने लगे एवं मेरे साथ बाबा सैलानी की बुआ जो पहले से वह मौजूद थी वह मेरे साथ मारपीट कर मेरा मंगलसूत्र छीन ले गई एवं मारपीट से मेरे दोनों भाइयों के सिर और हांथ में चोटें आई थी और आरोपीगणों के भय के कारण मैं अपने पति व भाइयों के साथ अपने मायके चली आई। दिनांक 05/03/24 को दिन के समय उपरोक्त सभी आरोपीगण एकराय होकर मेरे घर में आग लगा दिये है जिससे मेरा सम्पूर्ण सामान जल गया है। उक्त जानकारी मेरे मोहल्ले के लोग फोन के माध्यम से दिये है। दिनांक 04/03/24 की घटना की रिपोर्ट थाना रंगनाथ नगर कटनी में की गई थी जिसका अप०क्र० 55/44 है जो दो आरोपियों के विरूद्ध लेख की गई है। आरोपीगण अपराधिक किस्म के व्यक्ति है जिनकी शिकायत थाना मे मै पहले भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हूं जिसकी एफ आई आर नं. 0147 दिनांक 04/06/2022 एवं आरोपीगण अपराधिक किस्म के व्यक्ति है जिस कारण , साधारण मोहल्ले के लोग उनके विरूद्ध गवाही देने से कतराते है आरोपीगणों के परिवार का एक सदस्य रंगनाथ नगर थाने में पदस्थ पुलिस
कर्मचारियों की गाड़ी चलाता है जिस कारण रंगनाथ नगर थाना की पुलिस वालों को अपने प्रभाव में लिये रहता है। मेरे द्वारा 100 डायल पुलिस को फोन किया गया था किन्तु पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची यदि मै दोबारा कटनी गई तो आरोपीगण मेरी व मेरे परिवार के सदस्यों की हत्या कर देगें एवं मेरी बच्ची के परीक्षा दिनांक 06/03/24 को थी पर उनकी डर के कारण परीक्षा दिलवाने में असमर्थ थी चूंकि आरोपीगण के विरूद्ध कई मामले भिन्न भिन्न थानो मे अपराध पंजीवद्ध है। आरोपीगणों के विरूद्ध उचित कार्यवाही न किये जाने के लिए कटनी एस पी कार्यलय पहुंच की गई शिकायत।


