• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में रेत का अवैध परिवहन करते रसूखदारों के डंपर पकड़ाए जाने के बाद से मचा हुआ है हड़कंप,डंपर छुड़वाने के लिए भारी दबाव,प्रत्येक डंपर पर ढाई लाख से ज्यादा का जुर्माना प्रस्तावित..

by Manish Gautam Chiefeditor
March 7, 2024
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में रेत का अवैध परिवहन करते रसूखदारों के डंपर पकड़ाए जाने के बाद से मचा हुआ है हड़कंप,डंपर छुड़वाने के लिए भारी दबाव,प्रत्येक डंपर पर ढाई लाख से ज्यादा का जुर्माना प्रस्तावित..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार हर प्रकार के माफियाओं के खिलाफ निरंतर सक्रिय है। नर्मदापुरम जिला भी रेत के अवैध उत्खनन परिवहन को लेकर निरंतर बदनाम है। कांग्रेस हो या भाजपा की सरकार, किसी की भी सरकार हो, जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर माफियाओं के खिलाफ अंकुश नहीं लग पा रहा है। यही कारण है कि करोड़ों रुपए का रेत ठेका लेने वाली कंपनी भी खदानों पर रेत माफियाओं की सक्रियता

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240307-WA0015.mp4

 

के कारण बेहतर ढंग से संचालित नहीं कर पाती है जिससे शासन को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की निरंतर मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर सोनिया मीना काफी सख्त नजर आ रही हैं। कलेक्टर द्वारा आरटीओ विभाग, यातायात पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम पुलिस प्रशासन के साथ गठन कर कार्यवाही के दिशा निर्देश भी दिए हुए हैं। अनेक खदानों पर राजनीतिक रसूखदार माफिया हावी होने से प्रशासन भी ठीक ढंग से कार्यवाही नहीं कर पाता है। रेत का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर प्रशासन द्वारा अधिकांशता: जुर्माना की कार्यवाही की जाती है जबकि रेत चोरी के मामले में जिला न्यायालय सहित हाई कोर्ट के निर्देश एफआईआर के भी हैं। पूर्व में देहात थाने में रेत चोरी में पकड़े गए वाहन चालक एवं मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही से जिले भर में रेत माफिया के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दिनों भी बड़ी संख्या में ओवरलोड एवं ओवर बॉडी डंपरों को टीम द्वारा पकड़ा जा चुका है। वहीं कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 22 फरवरी को पांजराकला क्षेत्र से दो डंपर बिना रॉयल्टी के पकड़े गए हैं। बताया जाता कि पकड़े गए डंपर राजनीतिक रसूखदारों से जुड़े होने से काफी बवाल मचा हुआ है, जिन्हें प्रशासन की टीम ने पुलिस अभिरक्षा में देहात थाने में खड़ा किया है। पकड़े गए डंपर क्रमांक एमपी 05 जी 7712 और एमपी 05 जी 8012 को पुलिस अभी रक्षा में देहात थाने में खड़ा किया गया है। आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन की टीम की संयुक्त कार्रवाई में उक्त डंपर पकड़ाए है, जिन्हे जप्त कर देहात थाना में खड़े किए गए हैं। खनिज विभाग की कार्यवाही के उपरांत आरटीओ विभाग कार्यवाही करेगा। जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्यवाही में दोनों डंपर 22 फरवरी को पांजराकला से पकड़े गए हैं। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। प्रत्येक डंपर पर 2,57,500 रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। इसके बाद से रेत का कारोबार करने वाले रसूखदार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वाले 4 विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दायर*

*अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वाले 4 विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दायर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d