• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

असली नोट के बदले में देते थे तीन गुना अधिक नकली नोट ठग गिरोह के दो सदस्यों से साढ़े 7 लाख के नकली नोट बरामद, भेजा गया जेल

by Manish Gautam Chiefeditor
March 6, 2024
in जबलपुर
0
असली नोट के बदले में देते थे तीन गुना अधिक नकली नोट ठग गिरोह के दो सदस्यों से साढ़े 7 लाख के नकली नोट बरामद, भेजा गया जेल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जबलपुर असली नोट के बदले तीन गुना अधिक नकली नोट थमाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लार्डगंज पुलिस ने उनके पास से सौ, दो सौ और पाँच सौ के साढ़े 7 लाख रुपए के नकली नोटों की गड्डियाँ बरामद की हैं। प्रारंभिक जाँच में इस बात का खुलासा हुआ कि ठग गिरोह द्वारा छोटा-मोटा धंधा करने वालों को अपने जाल में फँसाकर उनसे असली नोट लेकर उन्हें नकली नोट थमाए जाते थे। उक्त जानकारी सीएसपी कोतवाली रीतेश कुमार शिव ने दी। इस संबंध में बताया गया कि यादव कॉलोनी क्षेत्र में अंडे का ठेला लगाने वाले अमित बर्मन ने शिकायत देकर बताया था कि कुछ समय पूर्व उसके पास माढ़ोताल निवासी गोपाल अवस्थी और गौतम मढिय़ा गढ़ा निवासी नितिन सेन उर्फ सिद्धार्थ पहुँचे थे। दोनों ने उसके सामने एक काले रंग के असली नोट को पानी में डुबाया फिर नोट को पानी से निकाला तो उस पर चढ़ा रंग उतर गया। उसके बाद अमित को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह 50 हजार रुपए की व्यवस्था करे उसके बदले में वे उसे डेढ़ लाख के नकली नोट देंगे। इसकी शिकायत अमित बर्मन द्वारा यादव कॉलोनी पुलिस चौकी में की गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी सतीश झारिया व उनकी टीम ने बुधवार को गोपाल व नितिन को चाकू सहित गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े सात लाख के नकली नोट, नोट के आकार के कागज के टुकड़े, गोंद व आयोडीन आदि जब्त किया है। नेपाल से कागज आने का झाँसा वे लोगों को अपने जाल में फँसाने के लिए कहते थे कि नेपाल से कागज आता है जिसके जरिए वे नकली नोट बनाते हैं। वे लोगों के सामने काले रंग के नोट को आयोडीन के पानी में डुुबाते थे जिससे उसका रंग उतर जाता था और लोगों को उनकी बातों पर भरोसा हो जाता था। गिरोह के दो सदस्यों की तलाश पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में माढ़ोताल निवासी मलखान नायक और गढ़ा निवासी किशोर चढ़ार भी शामिल हैं। वे जब किसी को असली नोट के बदले नकली नोट की डिलीवरी देने जाते थे तो उन्हें ऐसी जगह बुलाते थे जहाँ पर पोल खुलने पर वे आसानी से वहाँ से भाग सकें। वे चूरन के नकली नोट का उपयोग भी लोगों को फँसाने के लिए करते थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*लोकसभा चुनाव से पहले कलेक्टरों की बढ़ी ताकत, चुनाव के दौरान अपराधियों पर ले सकेंगे एक्शन, आदेश जारी*

*लोकसभा चुनाव से पहले कलेक्टरों की बढ़ी ताकत, चुनाव के दौरान अपराधियों पर ले सकेंगे एक्शन, आदेश जारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d