• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नीलकंठेश्वर धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 8 से* *महारुद्राभिषेक, भोलेनाथ की भव्य बारात, विशाल भंडारा और भजन कार्यक्रम की बिखरेगी छटा*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 4, 2024
in कटनी
0
*नीलकंठेश्वर धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 8 से*  *महारुद्राभिषेक, भोलेनाथ की भव्य बारात, विशाल भंडारा और भजन कार्यक्रम की बिखरेगी छटा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमन्त सिंह

कटनी। आदिदेव महादेव और आदिशक्ति मां पार्वती का शुभ विवाहोत्सव जिले के पावन नीलकंठेश्वर धाम सलैया पडखुरी में पूर्ण आस्था, हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा। दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन 8 मार्च की सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन और महारुद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम के साथ गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के बीच मंदिर परिसर से निकाली जाएगी।

*इंडियन आइडल फेम गायिका करेंगी शिव महिमा का गायन*
महोत्सव के दूसरे एवम् अंतिम दिन 9 मार्च को श्रद्धात्मिक कार्यों की पूर्णाहुति, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से सारेगामा लिटिल चैंप और इंडियन आइडल फेम सुप्रसिद्ध भजन गायिका वैशाली रायकवार द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर प्रतिवर्ष अनुसार विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। महोत्सव के आयोजक मदनलाल ग्रोवर, विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक और रंजन बाबू ग्रोवर ने जिले की सभी धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
*31 जुलाई से लगातार जारी है धार्मिक अनुष्ठान*
उल्लेखनीय है कि नीलकंठेश्वर धाम की 34 वी वर्षगांठ के अवसर पर 31 जुलाई 2023 से 198 दिवसीय रामचरितमानस का अनवरत पाठ मंदिर परिसर में किया जा रहा है। वहीं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 13 जनवरी से 56 दिवसीय पार्थिंव शिवलिंग निर्माण और पूजन कार्यक्रम विधिवत जारी है। जहां रोजाना शिवलिंग निर्माण, पूजन, हवन और आरती की जा रही है। इसी अनुष्ठान के क्रम में 34 वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 22 फरवरी को धाम में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह का आयोजन कर श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण विधि विधान से की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी । खन्ना बंजारी निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ग्राम हथेडा पहुंचे। कलेक्टर ने करीब 2 किलोमीटर तक खेतों की पगडंडियों और मेढ़ों पर चलकर, कटीली झाड़ियों से बचते बचाते यहां के कृषक नत्थू सिंह मरावी एवं मदन सिंह के खेतों का निरीक्षण किया।

कटनी । खन्ना बंजारी निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ग्राम हथेडा पहुंचे। कलेक्टर ने करीब 2 किलोमीटर तक खेतों की पगडंडियों और मेढ़ों पर चलकर, कटीली झाड़ियों से बचते बचाते यहां के कृषक नत्थू सिंह मरावी एवं मदन सिंह के खेतों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.