• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 30, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मीनाक्षी चौराहा चौड़ीकरण के नाम पर विस्थापित मंदिर के लिए निर्माणाधीन कमरे के ऊपर बनाया जा रहा मंदिर,प्रशासन ने पिछले दिनों रुकवाया था काम, छुट्टी के दिन डाला जा रहा लेंटर, जिम्मेदार नहीं उठा रहे कॉल… वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
March 2, 2024
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम///शहर का सबसे व्यस्ततम बहु प्रतीक्षित मीनाक्षी चौराहा चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। वहीं पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का तबादला होने के साथ ही मीनाक्षी चौराहे का चौड़ीकरण का कार्य धीमा और अतिक्रमण की गति फिर बढ़ने लगी है। प्रशासन द्वारा मंदिर को पीछे की तरफ शिफ्ट करने के लिए जल संसाधन विभाग की बाउंड्री हटवाकर 12 बाय 22 की जगह आवंटित कर दी गई है। जहां पर मनमानी तरीके से निर्मित होने वाले मंदिर की जगह नीचे कमरा निर्माण कर लिया गया है और अब उसके ऊपर मंदिर निर्माण के लिए लेंटर डाला जा रहा है। जिससे दूसरी मंजिल पर मंदिर बनाने से सामने सीढ़ी बनाई जाएगी, ऐसे में मीनाक्षी चौक सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा उत्पन्न होगी और अतिक्रमण होगा। मंदिर समिति द्वारा दायरा बढ़ने से दुकानदारों को भी अतिक्रमण की शेय मिलेगी और प्रशासन द्वारा यहां पर चौड़ीकरण के कार्य में भी बाधा उत्पन्न होगी। पिछले दिनों जब कमरा निर्माण हो रहा था तो शिकायत पर प्रशासन ने निर्माण कार्य

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240302-WA0042.mp4

को रुकवा दिया था परंतु शनिवार को प्रशासन की छुट्टी का दिन होने के कारण पुन निर्माण कार्य शुरू हो गया है और कमरे के ऊपर लेटर भी छुट्टी के दिन डाला जा रहा है। पिछले दिनों मिल रही शिकायत पर प्रशासन ने इसे नियम विपरीत मानते हुए मंदिर की जगह कमरा बनाए जाने को लेकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया तो फिर कैसे सरकारी कार्यालय की छुट्टी के दिन शनिवार को कमरे के ऊपर लेंटर डालने का कार्य शुरू हो गया ? किसकी अनुमति पर पुनः निर्माण कार्य कमरे के ऊपर शुरू हुआ है यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वहीं सूत्रों की माने तो अंदरूनी विवाद के बीच यह बात भी चर्चा में आ रही है कि लोगों ने स्वेच्छा से काफी चंदा मंदिर निर्माण के लिए दिया है तो यह सार्वजनिक होना चाहिए । साथ ही मंदिर निर्माण के लिए कौन सा नक्शा स्वीकृत हुआ है, कितनी राशि खर्च होगी, निर्माण कार्य एजेंसी कौन होगी या मंदिर समिति इसका निर्माण कार्य करावेगी? उक्त मामले के संबध सिटी मजिस्ट्रेट संपदा शराफ मेडम के मोबाइल न. 8871038700 पर कॉल करने पर बात नहीं हो सकी हैं। इसी प्रकार निर्माणाधीन मंदिर समिति के मंगेश राय के न. 7000471833 पर संपर्क किया पर उनके द्वारा कॉल नही रिसीव किया गया जिससे कोई संपर्क न हो सका । देर साम मंदिर की जगह पर बनाए गए कमरा के ऊपर लेंटर डालने का कार्य जारी रहा है। निर्माण स्थल पर नगरपालिका का पानी टैंकर भी खड़ा देखा गया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

*सायना महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन।* *"स्थायी वित्तीय निवेश और वित्तीय साक्षरता में नवीनतम रुझान।"*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.