गया शहर मैं किया गया विरोध ममता सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर अपराधियों को बढ़ावा दे रही है – अमित नुना।*। टीकमगढ़। आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अवस्थी चौराहे से गांधी चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए ममता सरकार की तानाशाही सरकार और पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू माताओं व बहनों पर अत्याचार के खिलाफ नारे बाजी के साथ ममता बनर्जी का पुतला गांधी चौराहे पर दहन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि जिसमें कार्यक्रम प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह थे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार तानाशाही बनकर बैठी है जिसमें हिंदू महिलाओं व बहनों पर हो रहे अत्याचार में वह मौन है और अपराधियों को बढ़ावा दे रही है जिस कारण से आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में गांधी चौराहे पर ममता सरकार का पुतला फूंका । गांधी चौराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट, प्रतेंद्र सिंधई, मुन्ना लाल साहू,जिला मंत्री विकास यादव,इंजी अभय यादव, शक्ति राय,अनीस खान, विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, प्रमोद खरे, पंकज प्रजापति, आदित्य योगी, विनय सेन आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ से सुरेश प्रभाकर की रिपोर्ट


