रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देते हुए मातृशक्ति का अपमान कर रही है l ऐसी निरंकुश दिशाविहीन सरकार की हम निंदा करते हैं जबकि नारी का सम्मान विकसित और समृद्ध समाज की आधारशिला होती है उक्त बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने संबोधित करते हुए कही एवं पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध मे जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन कर ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति महोदय से मांग की। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए नारी उत्पीडन एवं जघन्य अपराध को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जगन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में नर्मदापुरम जिला मुख्यालय के सतरास्ते पर शुक्रवार को जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा धरना दिया गया। धरने
में ममता बनर्जी की सरकार के विरोध में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रयांशु राणे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, जिला सयोजिका वंदना दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष आमीन राइन ने धरना स्थल संबोधित कर ममता सरकार की नाकामियों पर विरोध जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने किया एवं आभार जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा कैथवास सहित जिला के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण,पाषर्दगण एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


